ऊर्जा सचिव ने सीसीएल को साफ शब्दों में कहा, पर्व-त्योहार में बिजली संकट हुआ तो जिम्मेवार आप होंगे
Ranchi: दुर्गा पूजा और आने हॉकी एशियन ट्रॉफी को देखते हुए ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार ने खुद पहल की. कोयले संकट से जूझ रहे तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन में कमी को दूर करने के लिए अविनाश कुमार ने सीसीएल प्रबंधन से बात की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर हाल में सीसीएल कोयले की आपूर्ति करे. त्यौहार के समय यदि बिजली की समस्या होती है, तो इसके लिए सीसीएल जवाबदेह होगा. इसके बाद सीसीएल ने कोयले की आपूर्ति शुरू कर दी. गुरुवार को सीसीएल ने दो रैक कोयले की आपूर्ति की. जिससे फिलहाल संकट टल गया है. बताते चलें कि कोयले की कमी के कारण तेनुघाट का यूनिट नंबर दो बंद कर दिया गया था. गुरुवार को कोयले की आपूर्ति के बाद उत्पादन फिर से सामान्य हो गया है. इसे पढ़ें- बाउरी">https://lagatar.in/welcome-to-bauri-death-of-youth-due-to-dengue-life-imprisonment-to-two-from-tenughat-court-and-6-news-from-bokaro-and-bermo/">बाउरीका स्वागत,डेंगू से युवक की मौत, तेनुघाट कोर्ट से दो को उम्रकैद समेत बोकारो और बेरमो की 6 खबरें
तेनुघाट से 320 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू
मिली जानकारी के अनुसार कोयला की कमी को देखते हुए ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार ने सीसीएल प्रबंधन से बात की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर हाल में सीसीएल कोयले की आपूर्ति करे. त्यौहार के समय यदि बिजली की समस्या होती है तो इसके लिए सीसीएल जवाबदेह होगा. इसके बाद सीसीएल द्वारा बुधवार की शाम और गुरुवार की सुबह एक-एक रैक कोयला भेजा गया. बताया गया कि फिलहाल सीसीएल प्रतिदिन दो रैक कोयले की आपूर्ति करेगा. टीवीएनएल के एमडी अनिल शर्मा ने बताया कि फिलहाल दोनों यूनिट से 320 मेगावाट के करीब उत्पादन हो रहा है. इसे भी पढ़ें- सैयद">https://lagatar.in/syed-mushtaq-ali-trophy-five-scores-of-more-than-200-were-made-in-four-matches-in-ranchi-saurashtra-andhra-gujarat-and-punjab-won-the-matches/">सैयदमुश्ताक अली ट्रॉफी : रांची में चार मुकाबलों में बने पांच 200 से अधिक के स्कोर, सौराष्ट्र, आंध्र, गुजरात और पंजाब ने जीते मुकाबले
Leave a Comment