Search

 
 
 

सीसीएल अंतर क्षेत्रीय शतरंज व कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ

 
Ranchi : सीसीएल की अंतर क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता मंगलवार से अरगडा क्षेत्र में शुरू हुई. इस प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि रश्मि दयाल महाप्रबंधक (कार्मिक औ.स.) ने झंडोत्तोलन के साथ किया. उनका स्वागत महाप्रबंधक अरगडा क्षेत्र के सुधांशु कुमार पाण्डेय ने पुष्प गुच्छ देकर किया. प्रतियोगिता कारपोरेट गीत के साथ शुरू हुई. दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सीसीएल मुख्यालय के साथ कुल 13 टीम भाग ले रही हैं. इस प्रतियोगिता के आयोजन में सीसीएल मुख्यालय के प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन के साथ अरगडा क्षेत्र के एसएन पाण्डेय, राजीव कुमार सिंह, गोपाल उरांव, मनीष कुमार, संतोष चंद्रवेष, रजत जयसवाल, अमरेन्द्र कुमार, एसएन तिवारी एवं अन्य अधिकारी का अहम योगदान है. इस प्रतियोगिता में जेसीएससी के सदस्य राजीव रंजन सिंह भी उपस्थित थे.

मगध संघमित्रा की टीम ने जीत हासिल की

कैरम प्रतियोगिता के टीम चैंपियनशिप में मगध संघमित्रा एवं सीसीएल मुख्यालय की टीम फाइनल में पहुंची. चार बोर्ड का गेम हुआ, जिसमें दोनों टीमों के बीच का मैच टाई रहा. मुकाबला पांचवें राउंड में गया, जिसमें मगध संघमित्रा की टीम ने जीत हासिल की. चेस प्रतियोगिता में प्रतिभागी तीन राउंड खेलने के उपरांत तीन अंक प्राप्त कर बढ़त बनाए हुए हैं. इसे भी पढ़ें – बोकारो">https://lagatar.in/two-including-woman-arrested-with-40-kg-ganja-at-bokaro-station/">बोकारो

स्टेशन पर 40 किलो गांजा के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही