Search

CCL ने तेतरियाखाड के छात्रों के लिए बस उपलब्ध कराया समेत लातेहार की चार खबरें

लोगों ने इस कार्य की सराहना की Balumath (Latehar) : सीसीएल (राजहरा एरिया) द्वारा संचालित तेतरियाखाड ओपन कोल माइंस प्रबंधन ने परियोजना क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने व आने के लिए बस उपलब्ध कराया है. यह बस सीसीएल के सीएसआर के तहत उपलब्ध कराया गया है. बसिया पंचायत की मुखिया बिमला देवी व विस्थापित संघ नेता गिरधारी यादव ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर बस सेवा का शुभारंभ किया. जिसका परिचालन तेतरियाखाड़ से बालूमाथ राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय तक नियमित किया जायेगा. बिमला देवी ने कहा कि विगत कई वर्षों से सीसीएल प्रबंधन से बच्चों के लिए स्कूल बस की मांग की जा रही थी. यहां के बच्चों को बालूमाथ स्कूल व कॉलेज जाने में काफी परेशानी होती थी. स्कूल बस की सुविधा मिल जाने से स्कूल कॉलेज के बच्चे अब आसानी से आगे की पढ़ाई निश्चिंत होकर कर सकेंगे.

ग्रामीणों ने इस नेक कार्य के लिए सीसीएल को दिया धन्यवाद 

स्कूली बच्चों को बस की सुविधा मिलने से ग्रामीणों एवं बच्चों में हर्ष का माहौल है. ग्रामीणों ने सीसीएल के इस नेक कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. मौके पर समाजसेवी संतोष यादव, राजन यादव, कृष्णा साहू , पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि रामप्रवेश राम, फुलदेव यादव, भुनेश्वर यादव, जगरनाथ यादव, सतेंद्र यादव, शंकर यादव, शिवबोध यादव, रूपेश कुमार, मुकेश साव, संजय यादव, मुनेश्वर यादव समेंत कई ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे.

..................

पोषण युक्त खाना उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : मुखिया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/purskar-dete-atithi-chandwa-_946.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> संकुल काली के मध्य विद्यालय ढोटी मे कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन मध्य विद्यालय डुमारो ने जीता प्रथम पुरस्कार Chandwa (Latehar) :  राज्य शिक्षा परियोजना के निर्देश पर प्रखंड के मध्य विद्यालय ढोटी में संकुल स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में संकुल क्षेत्र काली के विद्यालयों की रसोइया ने भाग लिया. कुकिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन डुमारो पंचायत की मुखिया सुनीता खलखो और जिला स्वच्छता समन्वक संजीत कुमार ने किया. मुखिया सुनीता खलखो ने कहा कि बच्चों को पोषण युक्त खाना उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. पोषण युक्त भोजन करने से बच्चों में मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है.

रसोईया को श्रम विभाग से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया

समन्वक संजीत कुमार ने कहा कि पोषण युक्त खाने के साथ-साथ रसोईया को बच्चों के साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए. खाना खाने के पूर्व बच्चों को हाथ धुलाने के लिए प्रेरित करना चाहिए. प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय डुमारो की रसोइया को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. जबकि प्राथमिक विद्यालय घोड़ियालागर के रसोईया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. संकुल साधन सेवी विकास कुमार ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाली रसोइया को एक हजार और द्वितीय स्थान पाने वाली रसोइया को पांच सौ रूपये की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते मे भेजी जायेगी. श्रम संसाधन विभाग के अभिषेक कुमार ने रसोईया को श्रम विभाग से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया.

................

ओपन ट्रायल 9 फरवरी को

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/amlesh-kr-singh_119-260x260.jpg"

alt="" width="260" height="260" /> Latehar :   बोधनवाला अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लातेहार जिला टीम के खिलाडि़यों का चयन किया जाना है. इस आशय की जानकारी लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए आगामी नौ फरवरी की पूर्वाह्न 11 बजे से जिला स्टेडियम में ओपेन ट्रायल का आयोजन किया जायेगा. इस ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट (यदि हो) व दो रंगीन फोटो साथ लाना है. निबंधन जिला खेल स्टेडियम के संघ के कार्यालय में किया जायेगा. ...............

दो सीओ और एक बीडीओ को मिला अतिरिक्त प्रभार 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/dc-latehar_256-e1707214531374.jpg"

alt="" width="1466" height="850" /> Latehar :    प्रशासनिक दृष्टिकोण और कार्यहित में डीसी हिमांशु मोहन ने जिले के दो अंचलाधिकारी (सीओ) और एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. मनिका सीओ संतोष कुमार शुक्ला को बरवाडीह सीओ, महुआडांड़ सीओ संतोष कुमार बैठा को गारू बीडीओ व सीओ और  लातेहार के बीडीओ मनोज कुमार तिवारी को सरयु बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. उन्होंने गारू सीओ शंभु राम और बीडीओ राकेश सहायक को अपने जिम्मे का प्रभार उपरोक्त पदाधिकारियों को सौंपने का निर्देश दिया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//