Search

 
 
 

26 मार्च को CCL कराएगा कोल मैराथन, विजेता को मिलेगा 3 लाख रुपये का इनाम

 
Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के तत्वावधान में 26 मार्च को रांची में कोल मैराथन का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में पुरुषों और महिलाओं के लिए दौड़ की 4 श्रेणियां तय की गई हैं. इसमें पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल हैं. पूर्ण मैराथन 42.195 किमी का होगा जबकि हाफ मैराथन 21.098 किमी का होगा. कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों को पंजीकरण कराना होगा. इसके लिए शुल्क निर्धारित किए गए हैं. फुल मैराथन के लिए 1000 रुपये, हाफ मैराथन के लिए 750 रुपये, 10 किमी के लिए 300 रुपये और 05 किमी के लिए 100 रुपये देने होंगे.

महिला एवं पुरुष के लिए पुरस्कार राशि का विवरण

फुल मैराथन पहला - 3 लाख दूसरा - 2 लाख तीसरा - 1लाख चौथा - 60 हजार पांचवा - 40 हजार छठा - 30 हजार सातवां - 20 हजार हाफ मैराथन पहला - 2 लाख दूसरा - 1 लाख तीसरा - 50 हजार चौथा - 40 हजार पांचवा - 30 हजार छठा - 20 हजार सातवां - 10 हजार 10 किमी पहला - 1 लाख दूसरा - 70 हजार तीसरा - 50 हजार चौथा - 25 हजार पांचवा - 20 हजार छठा - 10 हजार सातवां - 10 हजार रजिस्ट्रेशन के लिए https://www.centralcoalfields.in/ccl_marathon/">https://www.centralcoalfields.in/ccl_marathon/">https://www.centralcoalfields.in/ccl_marathon/

लिंक पर संपर्क किया जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही