Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पानी की समस्या से सीसीएलकर्मी परेशान, कई बार छूट जाती है ड्यूटी, कई बार मारा-मारी समेत पिपरवार की चार खबरें

Advertisement
Advertisement
Piparwar : पिपरवार के विभुझापा कॉलोनी में पानी की समस्या से सीसीएलकर्मी जूझ रहे हैं. कई बार पानी भरने के चक्कर में सीसीएलकर्मियों को ड्यूटी में अनुपस्थित रहना पड़ता है. कॉलोनी में 50 घर के करीब 200 लोग एक ही जलमीनार पर आश्रित हैं. सीसीएलकर्मियों को हो रही पानी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से 2015 में इस जलमीनार को लगवाया गया था. बचरा दक्षिणी पंचायत की मुखिया रीना कुमारी की पहल पर पुराने चापाकल में ही जल मीनार का निर्माण करा दिया गया. मगर सीसीएलकर्मियों की परेशानी दूर नहीं हुई. सुबह पांच बजे से ही पानी लेने के लिए यहां लंबी कतार लग जाती है. कई बार तो जल्दी पानी लेने के चक्कर में मारा-मारी भी हो जाता है. कई बार कर्मियों की ड्यूटी भी छूट जाती है. कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पानी की बहुत समस्या है. एक घंटा में पानी नहीं भर पाये तो मोटर बंद कर दिया जाता है. ऐसे में पानी के लिए परेशान होना पड़ता है. इस संबंध में उक्त कॉलोनी के सीसीएल कर्मियों में राजकुमारी देवी, भगवतिया देवी, गोकुल प्रसाद, सोना देवी, निशांत सिंह, गीता कौर, अख्तर मियां, किशुन महतो, श्याम नारायण चौधरी, सुरेंद्र राम, मैनुद्दीन अंसारी, संजय बैठा, प्रमेश्वर साव, सहेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, सीमा कुमारी, दिलीप प्रजापति, मनोज सोनी, दिलेश्वर साव सहित दर्जनों सीसीएल कर्मी एवं  उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि पानी भरने की जुगत में सुबह 5 बजे से ही जलमीनार के सामने टककटी  लगाए बैठे रहते हैं कि कब हमारी बारी आएगी. इतनी समस्या के बावजूद सीसीएल पिपरवार प्रबंधन द्वारा पानी की समस्या दूर करने की कोई पहल नहीं की जा रही है. यह समस्या लगभग 10 वर्षों से निरंतर जारी है . सबकुछ जानते हुए भी सीसीएल प्रबंधन यहां के निवासियों को आज तक क्षतिग्रस्त  पाइपलाइन की मरम्मत करवाकर फिल्टर प्लांट से पानी उपलब्ध नहीं करा पाया है. गर्मी के दिन में परेशानी और बढ़ जाती है. फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है.

पिपरवार के सीएचपी कोल वाशरी में चोरी के आठ आयरन रोलर के साथ दो चोर गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-154.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार : सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के सीएचपी/सीपीपी कोल वासरी के समीप बीती रात सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने चोरी के आठ आयरन रोलर के साथ दो चोर को पकड़कर पिपरवार पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोल वाशरी में ड्यूटी पर तैनात जवानों ने संदिग्ध अवस्था में दोनों चोर को देखा और इसकी सूचना सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम को दी. सूचना पाकर निरीक्षक अतहर इमाम सुरक्षा जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त दोनों चोर को हिरासत में ले लिया. इस दौरान दोनों चोर के पास से चोरी की आठ आयरन रोलर जब्त की गई. जिसके बाद सीआईएसएफ की टीम ने दोनों चोर को पिपरवार पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान प्रयाग कुमार महतो, पिता तुलाई महतो ग्राम बिलारी थाना पिपरवार और महेंद्र कुमार महतो पिता नागु महतो ग्राम बन्हे थाना पिपरवार जिला चतरा के रूप में की गई है. पिपरवार पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पिपरवार में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निकाला गया स्वच्छता मार्च

आओ फिर बदलाव करें, देश का कोना साफ करें : सीबी सहाय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/4-64.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार : कोयलांचल क्षेत्र में  आओ फिर बदलाव करें, देश का कोना साफ करें, फिट इंडिया और स्वच्छता मंत्र के साथ पिपरवार प्रबंधन के द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत के तहत मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर स्वच्छता मार्च निकाला गया. यह स्वच्छता मार्च पिपरवार महाप्रबंधक सीबी सहाय के नेतृत्व में बचरा चार नंबर खेल मैदान से प्रारंभ हुआ, जो बंसत विहार, चार नंबर चौक, पटेल चौक, सब्जी मंडी, डीएवी स्कूल सहित अन्य स्थानों का भ्रमण किया. इस दौरान स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत सहित कई प्रकार के नारे लगाए गए. वहीं स्वच्छता मार्च के दौरान पिपरवार महाप्रबंधक सीबी सहाय ने क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. पिपरवार महाप्रबंधक सीबी सहाय ने कहा कि आओ फिर बदलाव करें, देश का कोना साफ करें, इन्हीं स्लोगन के साथ स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छता काफी जरूरी है. स्वच्छता से कई गंभीर बीमारी और संक्रमण को दूर किया जा सकता है. इस मौके पर महाप्रबंधक सीबी सहाय, पिपरवार कार्मिक प्रशासनिक अधिकारी आलोक मनीष  सोय, स्टाफ ऑफिसर सिविल सुमन कुमार, स्टाफ ऑफिसर एक्सवेशन जीएसपी शर्मा, स्टाफ ऑफिसर ईएंडएम एके पाठक,  एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर अरूण कुमार महतो, पिपरवार कार्मिक प्रबंधक शिशिर गर्ग, उप कार्मिक प्रबंधक ज्योति कुशवाहा, अशोक परियोजना कार्मिक प्रबंधक हेमचन्द महतो, कार्मिक प्रबंधक,सौमित सेनापति, सीएसआर अधिकारी उज्जवल कुमार, ईटी बारला, इस्लाम अंसारी, भीम प्रसाद मेहता, दिलीप गोस्वामी, अभय कुमार सिंह, रवींद्र महतो सहित कई  सीसीएल अधिकारी, सुरक्षाकर्मी कर्मचारी और श्रमिक प्रतिनिधि मौजूद थे.

पिपरवार थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

आपसी भाईचारगी और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का निर्णय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-82.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार : पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में शांति एवं हर्षोल्लास के वातावरण में दुर्गा पूजा (दशहरा) का त्योहार मनाने को लेकर पिपरवार थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक की गई. इस बैठक की अध्यक्षता टंडवा बीडीओ बलदेव उरांव और संचालन पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने किया. इस बैठक में क्षेत्र के समाजसेवी, यूनियन प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के सभी पूजा समिति के पदाधिकारी सहित समाज के कई प्रबुद्ध लोग शामिल हुये. सभी ने दुर्गा पूजा का आपसी भाईचारगी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया. साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की बात कही. थाना प्रभारी ने कहा कि कार्यक्रमों में शांति-व्यवस्था बहाल रखना एवं उपद्रवियों पर नजर रखना हम सबों का कर्तव्य है. पूजा समितियों से तैनात होने वाले वॉलंटियर्स का  आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, फोटो की एक प्रति पिपरवार थाना में उपलब्ध करवाने को कहा गया. पूजा पंडाल और मुख्य चौक- चौराहों पर सीसीटीवी लगाए जाने और पूजा पंडाल के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को लेकर  सीसीएल प्रबंधन से बात की गई. बैठक में टंडवा बीडीओ बलदेव उरांव, पिपरवार थाना प्रभारी गोविन्द कुमार, एसआई रूपेश कुमार महतो,  रवींद्रनाथ सिंह, अभय कुमार सिंह, राजेंद्र गुप्ता, राधा देवी, पिंकी देवी, भीम प्रसाद मेहता, निर्मल सिंह, अश्विनी दाराद, प्रमोद प्रसाद, सलीम जावेद, रवींद्र सिंह, धीरेंद्र शर्मा, उमेश मेहता, लक्ष्मण कुमार मंडल, मुंशी राम, मुकेश कुमार, इदरीश अंसारी, सोमनाथ यादव, उज्ज्वल कुमार, संजीव कुमार मिश्रा, पंसस सुनीता देवी, मुखिया रीना देवी, पंसस अनुप्रिया कुमारी, मुखिया संगीता देवी, अंगद महतो, विजय लाल, मो. इस्लाम, जीतेंद्र राम, गणेश भुइयां, रमेश मुंडा, मो. कासिम उर्फ मुन्ना , इकबाल हुसैन, अभय सिंह, हरिनारायण गंझू, अंगद महतो, जीतन लाल, कृष्ण यादव, अरुण पासवान, हाजी मोहम्मद कमालुद्दीन सहित क्षेत्र के सभी पूजा समिति के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/there-is-loot-of-water-forest-and-land-in-jharkhand-cm-hemant-should-conduct-a-high-level-investigation-bandhu-tirkey/">झारखंड

में जल, जंगल, जमीन की लूट मची है, सीएम हेमंत कराएं उच्च स्तरीय जांच : बंधु तिर्की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही