Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीसीएल का 11 दिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड खान बचाव केंद्र रामगढ़ के तत्वावधान में गृहणियों के लिए आयोजित ग्यारह दिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को हुआ. यह पहल कोल इंडिया की सभी अनुषांगिक इकाइयों में सीसीएल द्वारा महिला सशक्तिकरण की ओर से किया गया. प्रशिक्षण 28 अगस्त से 11 सितंबर तक चला. इस दौरान केंद्रीय अस्पताल रामगढ़ के वरीय चिकित्सक व सीसीएल के कुशल फर्स्ट एड प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में 37 गृहणियों व बच्चियों को प्रशिक्षित किया गया. महाप्रबंधक (सुरक्षा व बचाव) एसके सिंह ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर एसके सिंह ने कहा कि गृहणियां जो हर घर की मुख्य स्तंभ हैं, किसी भी चिकित्सीय आपात स्थिति में घर के लोगों को अस्पताल पहुंचने से पहले जरूरी प्रथम चिकित्सा प्रदान कर स्थिति को गंभीर होने से बचा सकती हैं. ऐसे अत्यंत लाभप्रद प्रशिक्षण को नियमित रूप से माइंस रेस्क्यू स्टेशन में चलाया जाएगा. सम्मान कार्यक्रम का समापन फर्स्ट एड सेंटर के प्रशासक व अधीक्षक ( बचाव सेवा) विकास कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया. बता दें कि फर्स्ट ऐड ट्रेनिंग सेंटर खान बचाव केंद्र रामगढ़ जो डीजीएमएस से प्रमाणित व निबंधित कोल इंडिया की पहली संस्था है. 2021 से लेकर अब तक 1500 से अधिक महिला व पुरुष प्रतिभागियों को फर्स्ट एड ट्रेनिंग में प्रशिक्षित कर चुका है, जिसमें गैर सीसीएल कर्मियों की संख्या करीब 900 है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/now-police-stations-in-jharkhand-will-get-10-to-40-thousand-rupees-every-month/">झारखंड

में अब पुलिस थानों को हर महीने मिलेंगे 10 से 40 हजार रुपये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही