Search

 
 
 

सीसीएल की नई पहल : राजेन्द्र नगर डिस्पेंसरी अब पूरी तरह महिला कर्मचारियों के हवाले

महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने राजेन्द्र नगर डिस्पेंसरी को पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित करने की शुरुआत की है.
 

Ranchi : महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने राजेन्द्र नगर डिस्पेंसरी को पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित करने की शुरुआत की है. इस महिला संचालित डिस्पेंसरी का उद्घाटन सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह ने दीप जलाकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया.

 

इस मौके पर निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र भी मौजूद थे. उन्होंने इसे कोयला उद्योग में महिलाओं को आगे लाने की दिशा में एक शानदार पहल बताया.

 

अब इस डिस्पेंसरी की सभी जिम्मेदारियां महिलाओं के पास होंगी. इसकी प्रमुख डॉ नेहा अग्रवाल हैं, उनके साथ डॉ पायल मिश्रा और अराधना बिरुआ भी सेवा दे रही हैं.

 

डिस्पेंसरी में उपलब्ध मुख्य सेवाएं

 

. ओपीडी
. फार्मेसी
. ड्रेसिंग रूम

 

सीएमडी श्री सिंह ने मौके पर मौजूद महिला कर्मचारियों से बातचीत की और बेहतर संचालन के लिए सुझाव भी लिए. उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. निदेशक (HR) ने भी टीम को पूरा समर्थन देने की बात कही.

 

इस अवसर पर CMS - CCL डॉ रत्नेश जैन, डॉ भरत सिंह, डॉ दीपाली, डॉ रत्नेश सिंह, प्रिति तिग्गा, डॉ सत्य प्रकाश रंजन सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. सीसीएल की यह पहल महिलाओं को नेतृत्व का अवसर देने के साथ-साथ कोयला क्षेत्र में लैंगिक समानता की दिशा में भी एक मजबूत कदम है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही