Search

 
 
 

सीसीएल के रिटायर्ड कर्मी के बेटे को अज्ञात अपराधियों ने मारा चाकू, रिम्स रेफर

 
Piparwar : पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा स्थित विशुझापा कॉलोनी में अज्ञात अपराधियों द्वारा राजेश कुमार नामक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया. पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा विशुझापा कालोनी निवासी राजेश कुमार पिता परमेश्वर रजवार (35 वर्ष) कहीं जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने शेरा सिंह के घर के पास चाकू मारकर राजेश को घायल कर दिया और फरार हो गए. यह घटना रात्रि 7:15 बजे की बताई जा रही है .  घटना की जानकारी मिलते ही बचरा दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति रविंद्र सिंह ने तत्काल घायल को एंबुलेंस सेबचरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया. बचरा क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि राजेश कुमार के पेट एवं पीठ में चाकू मारा गया है. घायल राजेश कुमार रजवार को बचरा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है.  राजेश कुमार रजवार के पिता परमेश्वर रजवार सीसीएल के रिटायर्ड कर्मी हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पिपरवार थाना के अवर निरीक्षक रूपेश कुमार महतो सदल बल बचरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे और घायल राजेश कुमार रजवार की हालत की जानकारी ली. इधर पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. इसे भी पढ़ें : रूस">https://lagatar.in/russias-mission-moon-failed-luna-25s-cross-landing-on-the-moon/">रूस

का मिशन मून फेल, लूना-25 की चंद्रमा पर क्रैस लैंडिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही