Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CCPA चीफ कमिश्नर निधि खरे ने पिठोरिया वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Ranchi: सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे दो दिवसीय झारखंड दौरे पर झारखंड पहुंची हैं. इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पिठोरिया में बने वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट का निरीक्षण किया. उन्होंने अफसरों से कई मामलों को लेकर जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने अफसरों से जानने का प्रयास किया आम जन तक शुद्ध पेयजल पहुंच पा रहा है या नहीं. इसकी समय-समय पर जांच की जा रही है या नहीं. प्लांट के जरिये पहुंचाई जा रही पानी का इस्तेमाल करने के पहले और बाद स्वास्थ्य रिपोर्ट में क्या अंतर आया है. इसे पढ़ें-मंझारी">https://lagatar.in/manjhari-after-73-years-of-independence-electricity-reached-gaugutu-village-of-the-block/">मंझारी

: आजादी के 73 साल बाद प्रखंड के गौगुटु गांव में पहुंची बिजली
खरे इसे लेकर जांच करने का आदेश दिया है. सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने में आम लोगों को जागरूक करने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर कचरा स्टोर बनाने का भी आदेश दिया. बता दें कि इस प्लांट का कल्याण विभाग की मद से निर्माण किया गया है. इससे 1500 परिवारों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-girls-aware-about-self-defense-security-tips-in-bau/">रांची:

सेल्फ डिफेंस को लेकर लड़कियां सजग, BAU में सुरक्षा के बताए गए गुर
इस दौरान विशेष रूप से डीडीसी रांची,कार्यपालक अभियन्ता शशि शेखर सिंह, कांके बीडीओ, ब्लॉक कॉर्डिनेटर शंभू कुमार, मुखिया मुन्नी देवी, उपमुखिया राम लगन महली, पंचायत समिति सदस्य श्रषण गोप सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही