Ranchi : राज अस्पताल, रांची में CCT EM कोर्स की शुरुआत की गयी है. पहले यह मास्टर्स इन इमरजेंसी मेडिसिन प्रोग्राम के नाम से जाना जाता था. बता दें कि राज अस्पताल, रांची शहर में पिछले 32 वर्षों से श्रेष्ठ और उन्नत चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान कर रहा है. अस्पताल को चिकित्सीय आपातकालीन स्थिति और गंभीर बीमारियों के इलाज का व्यापक अनुभव है. इसी दिशा में अग्रसर होते हुए मरीजों को और भी बेहतर सुविधाएं देने के लिए अस्पताल ने CCT EM कोर्स की शुरुआत की है.
राज अस्पताल में CCT EM कोर्स की शुरुआत की गयी
Last Updated: Jun 25, 2024 12:00 AM (IST)