Search

Lagatar Impact: झारखंड के सभी थानों और कोर्ट में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, JAP IT ने किया टेंडर

Ranchi: झारखंड के सभी जिलों के थानों और कोर्ट परिसरों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से राज्य भर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आईटी एजेंसी जेपीआईटी (JAPIT) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है. इससे लंबे समय से लंबित योजना अब जमीन पर उतारने की तैयारी में है.
 
बता दें कि 30 मार्च को Lagatar Media में खबर प्रकाशित हुई थी, जिसका शीर्षक था- "सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद झारखंड के कई थानों में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं."  दो बार टेंडर भी रद्द हो चुका है, लेकिन योजना अटक गई थी.

प्रमुखता से खबर चलने के बाद झारखंड सरकार ने मामले का संज्ञान लिया और जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया. इसके बाद जैपआईटी के माध्यम से करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के सभी जिलों के थानों और कोर्ट परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया, जो अब पूरा हो चुका है.

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब जल्द ही राज्यभर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू होगी. इससे थानों में पारदर्शिता बढ़ेगी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और कोर्ट परिसरों में भी निगरानी व्यवस्था बेहतर हो सकेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही