Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका सेंट्रल जेल में 3.56 करोड़ की लागत से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा होगी कड़ी

Ranchi : दुमका सेंट्रल जेल में 3.56 करोड़ रुपये की लागत से आईपी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. यहां की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी. गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. दुमका केंद्रीय कारा में झारखंड के कई कुख्यात अपराधी बंद हैं. इनमें दुमका केंद्रीय कारा में गैंगस्टर अखिलेश के अलावा अमन सिंह, अमन साव समेत कई बड़े अपराधी शामिल हैं.

पिछले महीने दुमका जेल गेट के पास हुई थी गोलीबारी

पिछले महीने दुमका केंद्रीय कारा के मुख्य गेट पर तैनात संतरी को निशाना बनाकर तीन बाइक सवार अपराधियों ने गोलियां चलाई थी. सीसीटीवी खराब होने की वजह से इसकी रिकार्डिंग नहीं हो पायी थी. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की गई, लेकिन इसकी हल्की तस्वीर ही मिल पायी थी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/express-cargo-service-started-from-ranchi-railway-station-facility-to-send-door-to-door-parcels/">रांची

रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस कार्गो सर्विस की शुरुआत, डोर टू डोर पार्सल भेजने की सुविधा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही