Search

 
 
 

सीडीएस, सेना प्रमुख राष्ट्रपति से मिले, द्रौपदी मुर्मू ने ऑपरेशन सिंदूर को सराहा

 
NewDelhi : सीडीएस जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने आज बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राष्ट्रपति भवन ने दी जानकारी राष्ट्रपति भवन ने तीनों सेना प्रमुखों और राष्ट्रपति मुर्मू की मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी है. राष्ट्रपति भवन ने लिखा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरन दिनेश के त्रिपाठी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राष्ट्रपति ने सशस्त बलों की  वीरता को सराहा. बता दें कि सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति मुर्मू को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विस्तार से जानकारी दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतंकियों का पनाह देने वाले पाकिस्तान और आतंक के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई को सफलता पूर्वक अंजाम दिये जाने को लेकर सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण को सराहा. इसे भी पढ़ें : BSF">https://lagatar.in/bsf-jawan-purnam-kumar-returns-to-his-homeland-india-also-handed-him-over-to-pak-rangers/">BSF

जवान पूर्णम कुमार की वतन वापसी, भारत ने भी पाक रेंजर्स को सौंपा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही