Search

 
 
 

सीजफायर खटाई में! इजरायल की लेबनान में भीषण बमबारी, 200 की मौत, ईरान भड़का, Hormuz फिर बंद

दो सप्ताह के सीजफायर के समझौता के बाद भी इजरायल द्वारा लेबनान की राजधानी बेरूत भीषण बमबारी किये जाने पर ईरान भड़क गया है.  इन हमलों में एक ही दिन में 200 से अधिक लोगों मारे गये हैं और सैकड़ों लोग घायल है. लेबनान में हालात बेहद खराब हो गये हैं.
 

Tel Aviv : दो सप्ताह के सीजफायर के समझौता के बाद भी इजरायल द्वारा लेबनान की राजधानी बेरूत भीषण बमबारी किये जाने पर ईरान भड़क गया है.  इन हमलों में एक ही दिन में 200 से अधिक लोग मारे गये हैं और सैकड़ों लोग घायल है. लेबनान में हालात बेहद खराब हो गये हैं.

 

ईरान ने इसके विरोध में दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग Strait of Hormuz को फिर से बंद कर दिया है, जहां से दुनिया का लगभग 20 फीसदी तेल गुजरता है. अहम बात यह है कि पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका, ईरान और इज़राइल के बीच अचानक दो सप्ताह के सीजफायर की घोषणा की गयी.

 

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को धमकाया था कि अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान में एक सभ्यता का अंत होने वाला है. ऐसी तबाही मचेगी, जिससे वापस आना ईरान के लिए मुमकिन नहीं होगा.

 

इसके बाद ईरान  सीजफायर पर सहमत हुआ. लेकिन युद्धविराम लागू होने के कुछ ही घंटों बाद इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम हिज़्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई पर लागू नहीं होता.  इज़राइल लेबनान में अपने हमले जारी रखेगा.

 

इसके बाद इज़राइल ने लेबनान  पर भीषण हवाई  हमला शुरू कर दिया.इधर ईरान ने समझौते के बाद भी कहा था कि वह Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलेगा, जबकि अमेरिका  की इस बात से आपत्ति है.अब युद्धविराम की शर्तों को लेकर भी भारी मतभेद सामने आ रहे हैं.

 

अमेरिका ने कहा है कि ईरान को परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगानी होगी, जबकि ईरान इस पर सहमत नहीं हुआ है इज़राइल लेबनान में अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखे हुए है. इस कारण समझौता खटाई में पड़ता दिख रहा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही