Search

 
 
 

CEC ज्ञानेश कुमार ने  तिरुमाला मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज रविवार को आंध्र प्रदेश में तिरुमाला मंदिर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किये.
 

Tirupati :  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज रविवार को आंध्र प्रदेश में तिरुमाला मंदिर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किये.

 

श्री कुमार के साथ उनकी पत्नी सहित पूरा परिवार भी था. इससे पूर्व ज्ञानेश कुमार ने 9 मार्च को कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की थी.

 

उन्होंने कहा था, पश्चिम बंगाल के  भाइयों और बहनों को मेरा नमस्कार. देवी काली मां सभी को सुरक्षित और स्वस्थ रखें. जय भारत, जय हिंद. यहां उन्होंने पश्चिम बंगा में स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के आयोग का संकल्प दोहराया था.

 

ज्ञानेश कुमार ने  कहा था कि उन्होंने दक्षिणेश्वर में कर  देवी का आशीर्वाद मांगा है.कहा था कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में हिंसा मुक्त और दबाव मुक्त चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है.  इस क्रम में सीईसी ज्ञानेश कुमार 10 मार्च को बेलूर मठ पहुंचे थे.

 

वहां पत्रकारों से रूबरू होते हुए  कहा था कि पूजनीय रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जी की तपोभूमि बेलूर मठ आकर चुनाव आयोग एक बार फिर पश्चिम बंगाल के सभी मतदाताओं से कहना चाहता है कि वह पश्चिम बंगाल का चुनाव बिना किसी दबाव या हिंसा के कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही