Search

 
 
 

सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाएं दुर्गा पूजा : थाना प्रभारी

 
Chandwa : आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए शुक्रवार को थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बबलू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इसका संचालन झामुमो नेता दीपू कुमार सिन्हा ने किया. बैठक में शहर के गणमान्य लोगों के साथ-साथ प्रखंड के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी बबलू कुमार ने कहा कि चंदवा पदस्थापन के बाद मैं अपने को गौरवान्वित महसूस करता हूं. यहां के लोग बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में कोई भी पर्व मनाते हैं. इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं. इसे भी पढ़ें-माइंस">https://lagatar.in/district-administration-should-provide-security-to-mines-and-crusher-operators-association/">माइंस

एवं क्रसर संचालकों को सुरक्षा प्रदान करे जिला प्रशासन : एसोसिएशन

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह

वहीं बीडीओ विजय कुमार व अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक ने उपस्थित लोगों को दुर्गा पूजा की अग्रिम बधाई देते हुए लोगों से शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत ही त्योहार मनायें. थाना प्रभारी बबलू कुमार ने पंडाल के नजदीक पानी, बिजली तथा बालू की उचित व्यवस्था रखने को कहा. किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की गई. पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट फैलाने वालों पर विशेष नजर रखेगी. साथ ही कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी. बैठक को वरिष्ठ कांग्रेसी रामयश पाठक, झामुमो भाकपा नेता प्रमोद कुमार साहू, माकपा नेता अयूब खान ने भी संबोधित किया. बैठक में राजद नेता रामप्रवेश यादव, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, समाजसेवी रवि कुमार डे,राजेश चंद्र पांडेय, राजकुमार, सतेंद्र प्रसाद यादव, इंदुभूषण पाठक, बाबर खान, चकला मुखिया रंजीता एक्का, एसआई नारायण यादव, आर पी एफ निरीक्षक दीपक कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-naac-peer-team-inspected-annada-college/">हजारीबाग

: नैक पीयर की टीम ने अन्नदा कॉलेज का लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही