Search

 
 
 

आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए पर्व-त्योहार मनाएं : एसडीपीओ

 
Maithan (Dhanbad) : मैथन स्थित निरसा एसडीपीओ कार्यालय में शनिवार देर शाम मासिक क्राइम मीटिंग की गई. जिसमें निरसा अनुमंडल के सभी थाना एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे. बैठक के बाद एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने कहा कि रामनवमी में बिना लाइसेंस के अखाड़ा निकालने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में आचार संहिता लागू है. आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए लोग ईद एवं रामनवमी का पर्व मनाएं. कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो, इसका ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा, लाइसेंसधारी अखाड़े तय रूट पर ही अपना जुलूस निकालेंगे, यदि नए रूट पर जाने की कोशिश की गई, तो पुलिस उन पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करेगी. इस दौरान उन्होंने थानेदारों को हिदायत देते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन किया जाए, यदि नियमों को उल्लंघन करते हुए कोई पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें. कहा कि इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर कड़ाई से वाहन जांच करें. वारंटियों की अविलंब गिरफ्तारी हो और अपराधियों पर नकेल कसा जाये, ताकि आने वाले दिनों में पर्व के साथ-साथ लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके. बैठक में निरसा एवं चिरकुंडा अंचल के इंस्पेक्टर एवं सभी थाना एवं ओपी प्रभारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-three-criminals-organized-criminal-gang-ashish-mishra-gang-arrested-weapons-recovered/">देवघर:

संगठित आपराधिक गिरोह आशीष मिश्रा गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही