Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें होली : उपायुक्त

Latehar: उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई. उपायुक्त ने सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाने की अपील जिलावासियों से की. उन्होंने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं विधिक संधारण को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये. पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त संदेवनशील स्थानों में करने को कहा. ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तत्काल निपटा जा सके. डीसी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त व निगरानी रखने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें:मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-girl-raped-two-accused-arrested-one-absconding/">मुसाबनी

: युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

अश्लील गाने और डीजे पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश

उपायुक्त भोर सिंह यादव ने होली में अश्लील गाने बजाने एवं डीजे पर भी प्रतिबंध लगाने को लेकर निर्देश दिया. सोशल मीडिया पर विद्वेष फैलाने वाले पोस्ट को रोकने एवं ऐसा करने वालों पर कड़ी कारवाई करने का निर्देश दिया. अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि होली पर्व में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो इसके लिए पहले ही तैयारी की जायेगी. जिला स्तर पर गठित साइबर सेल के माध्यम से सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है. बैठक में परियोजना निदेशक विंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार समेंत कई जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े थे. इसे भी पढ़ें:योगी">https://lagatar.in/yogis-minister-warned-if-caught-the-culprit-should-not-repent-a-lot-the-car-may-also-overturn/">योगी

के मंत्री ने चेताया…पकड़े जायें तो हाय-तौबा न करें अपराधी, गाड़ी पलट भी सकती है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही