Search

 
 
 

शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाएं, किसी भी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें : एसडीओ

 

रंका थाना में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

Garhwa : मुहर्रम को लेकर रंका थाना परिसर में एसडीओ रामनारायण सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई. सर्वसम्मति से मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में बीडीओ देवानंद राम, अंचल पदाधिकारी शंभू राम, थाना प्रभारी तथा पुलिस इंस्पेक्टर की उपस्थिति में रंका अंजुमन कमेटी के सदर शोएब खलीफा, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रोहनी रमन सिंह, सांसद प्रतिनिधि कमलेश नंदन सिन्हा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, भाजपा नेता उत्तम कुमार पांडेय सहित कई लोग शामिल हुए. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसडीओ राम नारायण सिंह ने कहा कि रंका का इतिहास शांति प्रिय रहा है, पर जुलूस मिलन के समय हिंसा न हो इसको लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है. थाना प्रभारी को अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने की बात कही. किसी प्रकार की वारदात की स्थिति में स्वयं निर्णय नहीं लें. घटना घटित होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें. मिलजुल कर मुहर्रम आनंद के वातावरण में त्यौहार को मनाएं. उन्होंने कहा कि कोई भी त्यौहार शांति और खुशहाली का प्रतीक होता है. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस निरीक्षक रामजी महतो ने कहा कि रंका थाना क्षेत्र में जितनी कमेटी मुहर्रम को लेकर बनी हुई है, उसका सूची थाना को समर्पित करें. बीडीओ देवानंद राम ने कहा कि किसी प्रकार की अशांति की स्थिति में प्रशासन को सूचित करें. बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अहमद अली अंसारी ने कहा कि गम के इस त्यौहार को सभी मिलकर मनाएं. अंचल पदाधिकारी शंभू राम ने कहा कि शांति और सौहार्द ही जीवन का आधार होता है. गम के इस त्यौहार को रंकावासी मिलकर मनाएं और यहां की परंपरा को कायम रखने में अपनी भूमिका अदा करें. यही सबसे बड़ी त्यौहार का मायने होगा. मौके पर दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी, खरडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, गढ़वा जिला झामुमो युवा उपाध्यक्ष शंभू यादव, जैनुल्ला अंसारी, मुमताज अली रंगसाज, दीपक कुमार सोनी, बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी, रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया, सुरेश पांडेय, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार माली, रानू सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-three-criminals-arrested-for-looting-with-fake-pistol/">चतरा

: नकली पिस्टल के साथ लूटपाट कर रहे तीन अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही