Search

 
 
 

रामनवमी सौहार्द के साथ मनाएं, तय रूट से ही निकालें जुलूस- डीसी II समेत गिरिडीह की 2 खबरें

 

पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दिया निर्देश

Giridih : रामनवमी को लेकर गिरिडीह समाहरणालय सभागार में मंगलवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. डीसी ने लोगों से रामनवमी का त्योहार शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. कहा कि सभी अखाड़ा तय रूट से ही जुलूस निकालें. लाइसेंसधारी व गैर लाइसेंसधारी अखाड़ा समितियां जुलूस में सरकारी नियमों का पालन करें. जुलूस रात 10 बजे तक ही निकलेगा और इस दौरान डीजे नहीं बजेगा. समितियां जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराएं. उन्होंने अधिकारियों को जुलूस के मार्ग में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, मेडिकल व अग्निशमन टीम की तैनाती व सड़क किनारे झूलते बिजली के तारों को व्यवस्थित करने का का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी निगाह रहेगी. गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने अखाड़ा समितियों से कहा कि जुलूस के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्र का उपयोग करें. जुलूस की ड्रोन से निगरानी की जाएगी. किसी भी परिस्थिति में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें. संवेदनशील इलाकों में सतर्कता व समन्वय बनाकर जुलूस निकालें. बैठक में जिले के सभी वरीय अधिकारी व अखाड़ा समिति के सदस्य मौजूद थे.

शोभायात्रा से पहले निकली बाइक रैली

Gawan : गावां प्रखंड की मंझने पंचायत में बुधवार को निकले वाली श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा से पहले मंगलवार को हिंदू युवा पूजा समिति मंझने की ओर से बाइक रैली निकाली गई. धर्म ध्वजा फहराते युवाओं का जत्था पंचायत के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर पहुंचा. युवाओं के जयघोष वातावरण गूंजित रहा. बाइक रैली मंझने बाजार से शुरू होकर बिरने, चिह्यूटिया, महुआरी, पसनौर, पछियाडीह, डडकोल, नावाडीह, नीमाडीह, जिबड़ी होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई. निरंजन सिंह के नेतृत्व में निकली रैली में मिथलेश यादव, सुजीत चौधरी, सागर चौधरी, रणधीर साव, दिनेश चौधरी, विकास मण्डल, बीरेंद्र मिस्त्री आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-people-should-support-in-the-fight-against-dictatorial-forces-kalpana-soren/">गिरिडीह

: तानाशाह ताकतों के खिलाफ लड़ाई में जनता साथ दे- कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही