Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनभागीदारी से मनाएं सामाजिक समरसता और न्याय सप्ताह : दीपक प्रकाश

Ranchi : प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने रविवार को भाजपा कार्यालय मेंआयोजित बैठक में कहा कि भाजपा लगातार विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर समरसता बढ़ाने का कार्य करती रही है. पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास मंत्र को साकार करने में जुटी है. इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक सांसद आदित्य साहू ने कहा कि परिवारवाद और व्यक्तिवाद से जुड़ी पार्टियां सामाजिक न्याय और समरसता की बात कर सकती हैं, लेकिन उसे कार्यरूप देने में विफल साबित हुई है. कहा कि जनता का विश्वास ऐसी पार्टियों से टूटता जा रहा है.

 इन नेताओं को मिला कार्यक्रम संपन्न कराने की जिम्मेदारी

कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यक्रम एवं प्रभारी की घोषणा की गयी. 5 अप्रैल को महिला मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान मंडल स्तर पर मनाया जाएगी, जिसकी प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर होंगी. 6 अप्रैल को स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाया जायेगा. इसके प्रभारी प्रशिक्षण सह प्रमुख सुमन कुमार होंगे. 6 अप्रैल को किसान मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसके प्रभारी रमाकांत महतो होंगे. 7 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, जिसके प्रभारी पूर्व विधायक रामकुमार पाहन होंगे. 7 अप्रैल को अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर फल वितरण किया जाएगा, जिसके प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण झा बनाये गये हैं. 13 अप्रैल को अनुसूचित जाति के द्वारा जिला स्तर पर सभी महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई एवं बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व 14 अप्रैल को बूथ स्तर पर बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी. इसके प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज मिश्रा होंगे. 15 अप्रैल को ओबीसी मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री द्वारा पिछड़े एवं गरीब वर्ग के लिए किए गए कार्यों की चर्चा के लिए प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह और 16 अप्रैल को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर लगाने के प्रभारी प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें – युवा">https://lagatar.in/youth-congress-took-out-a-torch-procession-said-rahul-gandhi-is-fighting-the-battle-of-the-people/">युवा

कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, कहा – जनता की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही