Search

 
 
 

भगवान श्री राम के आगमन को उत्सव की तरह मनायें : विधायक आलोक चौरसिया

 
Palamu :  अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक देशभर के मंदिरों में तीर्थ स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई की जा रही है. इसके तहत डाल्टनगंज-भंडारिया विधायक आलोक चौरसिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मंदिरों का भ्रमण किया. साथ ही भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंदिर की साफ सफाई की. विधायक ने जममानस से भगवान राम के आगमन को लेकर अपने-अपने घरों पर भगवा झंडा लगाने और पास के मंदिरों में जाकर एक-एक दीप जलाने की अपील की है. वहीं परशुराम सेवा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान श्री राम 500 वर्ष बाद अपने घर पधार रहे हैं. इसको लेकर पूरा भारत राममय हो गया है. हमें भगवान राम के जैसे मर्यादित होकर अपने जीवन में आगे बढ़ना होगा. मौके पर जिला परिषद प्रमोद सिंह, मनोज तिवारी, मंडल अध्यक्ष शशि भूषण पांडे, सिकंदर चौधरी, अमलेश चौरसिया, रामकृष्ण प्रसाद और भाजपा के कार्यकर्ता समेत भारी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही