Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली और शबे बरात का त्योहार : एसडीओ

Chandwa : थाना परिसर में बुधवार को थानेदार अमित कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में मुख्य रूप से लातेहार एसडीओ शेखर कुमार, बीडीओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी विजय कुमार मौजूद रहे. एसडीओ श्री कुमार ने बैठक में उपस्थित लोगों को होली व शबे बरात त्योहार की अग्रिम बधाई देते हुए लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाने की अपील की. उन्होंने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत ही त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने आगे कहा कि होली के अवसर पर अश्लील गानों को बजाने व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जायेगी. कानून तोड़ने वालों के साथ कानून सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/pooja-singhal-appeared-in-ed-court-requested-to-give-time-for-discharge-file/">ईडी

कोर्ट में हाजिर हुई पूजा सिंघल, डिस्चार्ज फाइल के लिए समय देने की लगायी गुहार
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि चंदवा प्रखंड को आपसी भाईचारे को लेकर जाना जाता रहा है और इस परंपरा पर कभी आंच न आये, इसकी जिम्मेदारी भी आप गणमान्य लोगों पर भी है. आप सबों को आगे बढ़ कर इस परंपरा को आगे भी बरकरार रखना है. पर्व के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो तुरंत उसकी सूचना स्थानीय पुलिस-प्रशासन को दें, ताकि घटना पर तत्काल अंकुश लगा मामले को सुलझाया जा सके. बैठक को जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र साहु, पंसस नीलम देवी, भाकपा नेता प्रमोद कुमार साहू, राजकुमार साहु, झामुमो नेता दीपू कुमार सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेसी रामयश पाठक, उमेश कुमार यादव, चंदवा अंजुमन के सदर, नेसार खान, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया रंजीत उरांव, जतरु कुमार मुंडा आदि ने भी संबोधित किया. बैठक में मुख्य रूप से विजय कुमार दुबे, बंटी साहु, चकला मुखिया रंजीता एक्का, पुअनि नारायण यादव, पुअनि दिव्य प्रकाश कुमार, पुअनि जमील अंसारी, बाबर खान, मासूम समेत कई अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/pooja-singhal-reached-court-in-a-car-registered-in-name-pulse-hospital-which-is-being-investigated-by-ed/">जिस

पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही