Search

 
 
 

रांची: बायोम इंस्टीट्यूट ने मनाया सफलता का सातवां स्थापना दिवस

 
Ranchi: बायोम इंस्टीट्यूट ने शनिवार को अपनी सफलता का सातवां स्थापना दिवस समारोह मनाया. इस अवसर पर संस्था में केक काट कर खुशियां बांटी गईं. इस अवसर पर संस्था के निदेशक सह एमडी पंकज सिंह, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे. पंकज सिंह ने संस्था की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने संस्था के इतिहास और विकास के बारे में विस्तार से चर्चा की. कहा कि दर्जन भर विद्यार्थियों और एक्का-दुक्का शिक्षकों के साथ शुरू हुई संस्था आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने को समर्पित है. संस्था के विद्यार्थियों और शिक्षकों के बल पर प्रतियोगिता परीक्षा का लगातार बेहतर परिणाम मिल रहा है. विद्यार्थी नीट–यूजी में झारखंड टॉपर बन संस्था को गौरवान्वित कर रहे हैं. हमें अपने स्थापना दिवस पर गर्व है. हम भविष्य में भी उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसे भी पढ़ें - मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-crime-branch-starts-the-process-of-extradition-of-lawrences-brother-anmol-bishnoi-who-is-hiding-in-america/">मुंबई

क्राइम ब्रांच ने अमेरिका में छुपे लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही