Search

 
 
 

कल्पना की जीत और सीता के हार पर झामुमो कार्यालय में मना जश्न, बंटे लड्डू

 
Ranchi: गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना मुर्मू सोरेन और दुमका लोकसभा सीट से सीता सोरेन की हार पर झामुमो कार्यालय में जश्न मनाया गया. पार्टी कार्यालय हरमू में अबीर-गुलाल लगाए गए, लड्डू बांटे गए. शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, बंसत सोरेन जिंदाबाद और कल्पना सोरेन जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए गए. जय झारखंड, जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे लगाए गए. कल्पना की जीत और सीता की हार पर पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि एक युवा नेता और परिवार के सदस्य को जब जेल भेज दिया तो उनकी युवा पत्नी बहुत विपरित परिस्थिति में परिवार से निकलकर वे सार्वजनिक जीवन में आयीं. उनका दर्द पार्टी और परिवार ने महसूस किया है. उनकी जीत हेमंत सोरेन, गांडेय की जनता और पार्टी गठबंधन नेताओं की जीत है. रही बात सीता सोरेन की हार की तो वह उनकी हार नहीं, भाजपा और मोदी की हार है. क्योंकि मोदी जी ने परिवार को तोड़ने और बांटने काम किया. यह तो होना ही था. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-posted-on-x-public-expressed-confidence-in-nda-for-the-third-time-it-is-an-unprecedented-moment/">पीएम

मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, जनता ने एनडीए पर तीसरी बार विश्वास जताया, अभूतपूर्व पल है… 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही