Kolkata : पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के अशांत क्षेत्र संदेशखाली के लोगों ने महिलाओं का यौन शोषण करने और इलाके में जमीन हड़पने के आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी का जश्न मनाया और आज गुरुवार को एक-दूसरे को मिठाइयां बाटीं. संदेशखाली इलाके के लोग पिछले कुछ दिनों से शाहजहां शेख के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे. पिछले 55 दिनों से फरार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटीं और खुशी में नृत्य भी किये. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Is this an arrest? WB Police is escorting Sheikh Shahjahan like they would escort CM Mamata Banerjee. All these days, Sheikh Shahjahan was under the protection of WB Police. As soon as Calcutta High Court allowed ED and CBI to arrest Sheikh Shahjahan, Mamata Banerjee’s police… pic.twitter.com/eUTbzmuSYK
">https://t.co/eUTbzmuSYK">pic.twitter.com/eUTbzmuSYK
— Amit Malviya (@amitmalviya) February">https://twitter.com/amitmalviya/status/1763088316918895028?ref_src=twsrc%5Etfw">February
29, 2024
एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, हमें बहुत खुशी है कि आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया. हम बस यही आशा करते हैं कि उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाये और वह इस इलाके में कभी लौटकर न आ सके. उसने इलाके के कई लोगों की जिंदगियां बर्बाद की है. इसी तरह की भावनाएं व्यक्त करते हुए एक महिला ने कहा, हमें उम्मीद है कि उसके अन्य सहयोगियों को भी सलाखों के पीछे डाला जायेगा.शाहजहां ने कई लोगों की जिंदगियां बर्बाद की है
Leave a Comment