Search

 
 
 

धनबाद कोयलांचल में बसंत पंचमी का उल्लास, श्रद्धा के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा

 
Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में बसंत पंचमी के दिन बुधवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा भक्तिभाव से की गई. स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, कोचिंग संस्थानों व मोहल्लों में छोटे-पड़े पंडालों मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. पूजा में पूजा में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. कई शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया. शहर के एसएसएलएनटी महिला कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों व शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित पूजा में शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चों ने भाग लिया डीएस कॉलोनी स्थित लोको टैंक पंपू तालाब में मां सरस्वती की पूजा भव्य तरीके से की गई. पंडाल में शाम को बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और माता के चरणों में मत्था टेका. विद्यार्थियों में सरस्वती पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा गया. शहर के रेलवे हॉस्पिटल स्थित डीएस कॉलोनी के सामने पंपू तालाब के समीप अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर, तो दूसरी छोर पर केदारनाथ धाम की थीम पर पंडाल बनाया गया है. दोनों पंडाल भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. यहां पूजा समिति की ओर से मेला का भी आयोजन किया गया है. धनबाद के गांधी सेवा सदन में पत्रकारों की ओर से मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई. झरिया, सुदामडीह पाथरडीह, सिंदरी, जामाडोबा, फुसबंगला, कतरास, डिगवाडीह समेत पूरे कोयलांचल में मां सरस्वती की पूजा धूम रही. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-youths-seriously-injured-in-a-road-accident-near-mahuda-two-news-together//">धनबाद

: महुदा के पास सड़क दुघर्टना में दो युवक गंभीर रूप से घायल समेत 2 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही