Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Ranchi: कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष पंचम सिंह शामिल हुए. उन्होंने सभी को  शुभकामनाएं दी. बच्चों से प्रदूषणरहित दीपावली मनाने की अपील की. प्राचार्या डॉ. नीता पांडेय ने कहा कि दीपावली जीवन के तमाम निराशाओं के तमस को दूर कर स्वयं और समाज को आलोकित करने का संदेश देती है. यह अन्याय, अत्याचार और अशांति के शमन का त्योहार है. डॉ. नीता पांडेय ने कहा कि समाज के हर तबके को अपनी खुशी में शामिल करने के लिए स्थानीय स्तर पर उत्पादित वस्तुओं और दीयों का उपयोग करें. इससे पहले विद्यालय में रंगोली, दीया सजावट, कैंडल मेकिंग और घरौंदा निर्माण जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. इसमें निर्णायक मंडल ने रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में गंगा, लेंटर्न मेकिंग में सतलज, तोरण मेकिंग में यमुना और दीया सजावट प्रतियोगिता में गंगा और सतलज को सर्वश्रेष्ठ हाउस घोषित किया. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-worship-ramlala-virajman-this-evening-ayodhya-will-be-lit-with-18-lakh-lamps/">पीएम

मोदी आज शाम रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करेंगे, 18 लाख दीयों से जगमगायेगी अयोध्या
वहीं विभिन्न कार्यक्रमों में नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. बच्चों ने भगवान श्री राम के चौदह वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या वापसी के दृश्य को उत्सव नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति देकर जीवंत कर दिया. कार्यक्रमों का संयोजन एक्टिविटी कॉर्डिनेटर आशा राज ने किया. बच्चों ने शिक्षिका विनिता वर्मा, सुषमा तिवारी, कुमारी पूजा, ममता कुमारी, अलका वर्मा, मीनू सहाय, सतीश मिश्रा और मोनिका मुंडू के निर्देशन में कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें–  डीजीपी">https://lagatar.in/dgp-neeraj-sinha-and-dg-anurag-gupta-released-the-book-ready-reference/">डीजीपी

नीरज सिन्हा और डीजी अनुराग गुप्ता ने पुस्तक रेडी रेफरेंस का किया विमोचन    
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही