Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में सरहुल का उल्लास, आदिवासियों ने की प्रकृति की पूजा, मांदर की थाप पर झूमीं महिलाएं

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) में 24 मार्च को आदिवासियों के प्रसिद्ध पर्व सरहुल का उल्लास चरम पर दिखा. पारंपरिक परिधान में महिला-पुरुष मांदर, ढोल व नगाड़े की थाप पर नाचते-गाते सरना स्थल पहुंचे और पूजा के बाद जमकर जश्न मनाया. मुख्य समरोह सरना स्थल (जाहेरथान) भूदा में हुआ, जहां केंद्रीय सरना समिति की अगुवाई में जिले भर की समितियों व समाज के लोगों का जुटान हुआ. पाहन रामेश्वर उरांव ने विधि-विधान से पूजा कराई. इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर. महिला-पुरुष मांदर की थाप पर देर तक थिरकते रहे.

सरना स्थलों को सजाया गया, सखुआ पेड़ की हुई पूजा

प्रकृति पर्व सरहुल पर सुबह में समाज की कुंवारी कन्याओं व युवतियों ने सरना स्थल की सफाई की. सखुआ के पेड़ के चारों ओर रंगोली बनाई. फूल-माला, विद्युत लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया. दोपहर में पाहन ने विधिपूर्वक पूजा की. इसके बाद लोगों को प्रसाद स्वरूप सखुआ का फूल दिया

पुरुषों ने कान तो महिलाओं ने बालों में सजाए सखुआ फूल

[caption id="attachment_588983" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/sarhul-jaher-2-300x180.jpeg"

alt="" width="300" height="180" /> मांदर की थाप पर नाचते-गाते सरना स्थल पहुंचीं महिलाएं[/caption] पूजा समाप्त होने के बाद पाहन ने लोगों को सराय फूल (सखुआ फूल) दिए. पुरुषों ने हाथ में, जबकि महिलाओं ने आंचल में फूल ग्रहण किया. इसके बाद पुरुषों ने उसे कान पर तथा महिलाओं ने बालों में सजाया. इसके बाद शुरू हुआ पारंपरिक नृत्य-गीत का दौर. सफेद और लाल रंग से जड़ित साड़ी पहनकर महिलाओं ने एक दूसरे के हाथ में हाथ डालकर और कदम-से-कदम मिलाकर वाद्य यंत्रों के धुन पर पारंपरिक गीत गाते हुए सुंदर नृत्य किया. आयोजन में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बिरसा उरांव, उपाध्यक्ष हांगो उरांव और धीरज तिर्की, सचिव ललित उरांव, विकास उरांव, रविलाल बास्की, बीरेंद्र हांसदा, रोशन टुडू, किशोर मुर्मू, अजय सोरेन, राजू हांसदा, अमित मुर्मू, सुरेश उरांव, बंदे उरांव, विश्वास होरो, अजय बास्की, मंगल कोव, मंगल मुर्मू आदि की सक्रिय भूमिका रही. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-26-thousand-rupees-to-unorganized-laborers-government-should-give-minimum-wages-santosh-ghosh/">धनबाद

: असंगठित मजदूरों को 26 हजार रु. न्यूनतम मजदूरी दे सरकार- संतोष घोष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही