Search

 
 
 

द्रौपदी के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी संगठनों में जश्न, दी बधाई

 
Kaushal Anand Ranchi: आजादी के बाद पहली बाद राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के जश्न में आदिवासी समाज डूब गया है. मेन रोड में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया. आदिवासी महिला-पुरूषों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, अबीर-गुलाल लगाकर और पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया. साथ ही साथ द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. इसे भी पढ़ें- Breaking">https://lagatar.in/breaking-out-of-80-mlas-draupadi-murmu-got-70-votes-from-jharkhand-cross-voting-discussion-from-congress-side/">Breaking

: 80 विधायकों में से द्रौपदी मुर्मू को झारखंड से मिले 70 वोट, कांग्रेस पाले से क्रॉस वोटिंग की चर्चा!
बबलू मुंडा ने कहा कि आजाद भारत के 75 वर्ष में एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद (महामहिम राष्ट्रपति) पर आसीन होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. चूंकि किसी आदिवासी महिला को सर्वोच्च संवैधानिक पद पर होने से पूरे विश्व में आदिवासियों की एक विशिष्ट पहचान होगी जो आदिवासियों के लिए गर्व की बात है. इसे भी पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-congratulated-draupadi-murmu-on-becoming-the-countrys-first-tribal-president-said-aapka-johar/">सीएम

हेमंत ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर कहा- ‘आपका जोहार’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही