Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर समारोह, विकास योजानाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Khunti  :  मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उनके पैतृक गांव टकरा में जयंती समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि  केंद्रीय मंत्री  अर्जुन मुंडा ने  गांव के बीच स्थित स्व. जयपाल सिंह जी की समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर की.इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने जयपाल सिंह मुंडा  के योगदान एवं उनके प्रेरणादायक विचारों को साझा किया. स्व. जयपाल सिंह मुंडा आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता और जाने-माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद और 1925 में ऑक्सफोर्ड ब्लू का खिताब पाने वाले एक मात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे. इसे भी पढ़ें-पहले">https://lagatar.in/corona-vaccine-given-to-40-lakh-children-on-the-first-day/">पहले

दिन 40 लाख बच्चों को दिया गया कोरोना का टीका

जयपाल सिंह मुंडा एक महान विभूति थे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/6660.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एक महान विभूति थे. टकरा गांव में जन्मे स्व. जयपाल सिंह मुंडा ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अमिट छाप छोड़ी और सम्पूर्ण आदिवासियों का नेतृत्व किया. जनजातीय समुदाय के जल, जंगल व जमीन तथा उनकी परंपरा व संस्कृति को बनाये रखने के लिये अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर आवाज बुलंद की. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/corona-infection-accelerates-in-garhwa-five-people-including-officer-were-found-positive/">गढ़वा

में कोरोना संक्रमण में तेजी,अधिकारी समेत पांच लोग पॉजिटिव पाये गये

जानकारी के आभाव में योजनाओं से वंचित न हों

उन्होंने ही झारखंडी की संस्कृति, अस्मिता एवं पहचान को राजनीतिक धरातल पर उतारने का काम किया. उन्होंने कहा कि ये हमारे खूंटी जिले को गर्वान्वित करता है कि उन्होंने राष्ट्र पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में अपनी प्रतिभाओं को अंकित किया है. उन्होंने कहा कि उनके उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिये क्षेत्र के लोगों को अपने हक व अधिकार के प्रति जागरुक होकर गांव व समाज के विकास के लिए कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जानकारी के आभाव में योजनाओं से वंचित ना रहें.उन्होंने कहा कि टकरा ग्राम के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य को पूर्ण करते हुए ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेंगे.केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टकरा ग्राम को राष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र के रुप मे विकसित करने की योजना है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/old-man-dies-due-to-severe-cold-in-garhwa-son-is-ill-for-4-days/">गढ़वा

में कड़ाके की ठंड से वृद्ध की मौत, पुत्र 4 दिन से है बीमार

   इन योजनाओं का किया गया उद्घाटन व शिलान्यास

खूंटी प्रखंड के ग्राम टकरा नदी से पहलवान पीडी बाया टकरा हातुदामी (अनीडीह से टकरा पथ) तक 1.87 किमी पथ का सुदृढ़ीकरण एवं कलभर्ट निर्माण कार्य, ग्राम टकरा से ताड़ पेड़ से गिरजाघर तक 621 फीट पीसीसी पथ का निर्माण कार्य, ग्राम टकरा से स्व. जयपाल सिंह मुंडा के घर से इमली पेड़ तक 1260 फुट पीसीसी पथ का निर्माण कार्य, ग्राम टकरा में मैदान से जैतुन कच्छप के घर तक 621 फुट पीसीसी पथ का निर्माण कार्य, ग्राम टकरा में ताड़ पेड़ से सुखराम ईमली पेड़ तक 415 फुट पीसीसी पथ का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया.इस दौरान हॉकी टीम के खिलाड़ियों के बीच हॉकी किट का वितरण किया गया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही