Search

 
 
 

Census News : रांची में जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया शुरु, राज्यपाल ने खुद भरी जानकारी

Ranchi: जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत राज्य में स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया की  शुरुआत शुक्रवार से हो गई है. लोकभवन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने निर्धारित अनुसूची के अनुसार स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय अभियान का शुरुआत किया.
 

Ranchi: जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत राज्य में स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया की  शुरुआत शुक्रवार से हो गई है. लोकभवन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने निर्धारित अनुसूची के अनुसार स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय अभियान का शुरुआत किया.

 

नीति निर्माण में आंकड़ों की अहम भूमिका

इस दौरान पर राज्यपाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के विकास में सटीक आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. जनगणना से प्राप्त डेटा के आधार पर ही सरकार नीतियां बनाती है और योजनाओं का स्वरूप तय किया जाता है.

 

33 प्रकार के आंकड़े होंगे एकत्र

उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा. इस दौरान कुल 33 प्रकार के महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाएंगे, जिनमें जनसंख्या, परिवार की संरचना, आवासीय स्थिति और सामाजिक-आर्थिक पहलू शामिल हैं.

 

लोगों से सहयोग की अपील

राज्यपाल ने राज्य के सभी लोगों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में भागीदारी निभाएं और प्रगणकों को सही व पूरी जानकारी देकर सहयोग करें, ताकि सटीक आंकड़े संकलित हो सकें.

 

इस मौके पर उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, निदेशक-सह-मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी झारखंड प्रभात कुमार समेत जनगणना से जुड़े कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही