Search

 
 
 

चतरा लोकसभा क्षेत्र में केंद्र ने 11 सड़क व 32 पुल निर्माण की दी स्वीकृति

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए 11 सड़कों (37.154 किमी) व 32 पुलों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है. ऐसा चतरा सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास से संभव हुआ.
 

Latehar : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए 11 सड़कों (37.154 किमी) व 32 पुलों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है. ऐसा चतरा सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास से संभव हुआ.


लातेहार जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस आशय का पत्र सांसद कालीचरण सिंह को प्राप्तम हुआ है. उन्होंाने बताया कि इन योजनाओं की प्राक्कणलन राशि 127.69 करोड़ रुपये है. इन सड़कों व पुलों का निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी. सड़कों व पुलों की स्वीकृति के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही