Search

 
 
 

झारखंड में बनेंगे छह रेलवे ओवरब्रिज, केंद्र ने दी मंजूरी

 
Ranchi : सेतु बंधन योजना के तहत झारखंड में छह रेलवे ओवरब्रिज बनाये जायेंगे. इस पर 341.63 करोड रुपये की लागत आयेगी. केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है. रेल मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक,  इस योजना के लिए संशोधित प्राक्कलन को मंजूरी नहीं मिलेगी. इसकी प्रशासनिक स्वीकृति में भी कोई बदलाव नहीं होगा. इसके लिए रेल मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच एमओयू होगा. राज्य सरकार इसके क्रियान्वयन के लिए मुख्य एजेंसी होगी.

कहां-कहां बनना है रेलवे ओवरब्रिज

  • डालटेनगंज में डालटेनगंज- राजहारा के बीच रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा. इस पर 83.54 करोड़ रुपये खर्च होगा. इसमें केंद्र सरकार 78.72 करोड़ रुपये देगी.
  •  रामगढ़ में गोला और चारू रोड के बीच रेलवे ओवरब्रिज पर 34.95 करोड रुपये की लागत आएगी. इसके लिए केंद्र 30.29 करोड़ रुपये देगा.
  •  देवघर में संताली गांव में रेलवे ओवरब्रिज, जिसकी कुल लागत 93.64 करोड़ रुपये होगी. इसके लिए केंद्र द्वारा 65.43 करोड़ रुपये दिए जाएगे.
  • जसीडीह और बैद्यनाथ धाम सेक्शन पर रेलवे ओवरब्रिज, इसमें 81.96 करोड़ रुपये खर्च होना है. केंद्र द्वारा 79.44 करोड़ रुपये दिए जायेंगे.
  • जामताड़ा में जामताड़ा-करमाटांड़ -लहरजोरी रेलवे ओवरब्रिज. इस पर 78.73 करोड़ रुपये की लागत आएगी, इसके लिए केंद्र द्वारा 40.98 करोड़ रुपये दिये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें – 3">https://lagatar.in/bjps-state-in-charge-laxmikant-vajpayee-reached-jharkhand-for-3-days/">3

दिन के झारखंड प्रवास पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही