Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आर्थिक संकट झेल रहे राज्यों को उबारने में जुटा केंद्र, इस माह मिलेंगे 95082 करोड़

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वित्त मंत्रियों के साथ बैठक हुई. इस बैठक में आर्थिक सुधार पोस्ट-कोविड ​​​​के बाद अर्थव्यवस्था की रिकवरी को लेकर चर्चा की गयी. इस बैठक में 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों, तीन राज्यों के डिप्टी सीएम, जम्मू-कश्मीर के एलजी और अन्य राज्यों के वित्त मंत्रि शामिल थे. केंद्र सरकार ने आर्थिक संकट झेल रहे राज्यों को उबारने में जुट गया है.  बैठक में सरकार ने राज्यों के मदद के लिए बड़ा एलान किया.

राज्यों को इस महीने मिलेगी 95,082 करोड़ राशि

सीतारमण ने बैठक में एलान किया कि केंद्र सरकार राज्यों की पूंजीगत व्यय बढ़ाने में मदद करेगी. इसके लिए सरकार इस महीने टैक्स हिस्से के तौर पर राज्यों को 95,082 करोड़ रुपये की राशि जारी करेगा. इसमें एडवांस इंस्टॉलमेंट भी शामिल होगी. एडवांस इंस्टॉलमेंट मिलने से राज्यों के पास पूंजीगत व्यय के लिए अतिरिक्त राशि होगी. जिसका इस्तेमाल राज्य इंफ्ररास्ट्रकचर बेस खड़ा करने में कर सकते हैं. इसे भी पढ़े : लाल">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-on-the-red-mark-the-sensex-slipped-from-the-level-of-61-thousand-selling-in-the-banking-sector/">लाल

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 61 हजार के लेवल से फिसला, बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली

22 नवंबर को राज्यों को मिलेगी एक महीने का एडवांस इंस्टॉलमेंट

सीतारमण ने कहा कि मैंने वित्त सचिव से कहा है कि राज्यों के हिस्से की सामान्य 47,541 करोड़ रुपये की राशि दिये जाने के बजाय 22 नवंबर को उन्हें एक महीने की अग्रिम किस्त भी दे दी जाये. इस तरह राज्यों को उस दिन 95,082 करोड़ रुपये जारी कर दिये जायेंगे. इसे भी पढ़े : क्रिप्टोकरेंसी">https://lagatar.in/investment-in-cryptocurrencies-will-not-be-banned-government-will-prepare-regulatory-mechanism/">क्रिप्टोकरेंसी

में निवेश पर नहीं लगेगी रोक, सरकार रेग्‍युलेटरी मेकैनिज्म करेगी तैयार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही