Ranchi : परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी और पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित किया. जहां उन्होंने कहा कि अल्बर्ट एक्का के नाम पर प्रधानमंत्री मोदी ने अंडमान द्वीप समूह में एक द्वीप का नामकरण किया. द्वीप नामाकरण अल्बर्ट एक्का के नाम पर करके प्रधानमंत्री ने झारखंड और बिहार को सम्मानित किया. ऐसा निर्णय लेने में किसी वजह से देर हुई. लेकिन यह झारखंडवासियों के लिए गौरव की बात है.
इसे भी पढ़ें - भारतीय">https://lagatar.in/bollywood-actresses-ruling-the-hearts-of-indian-cricketers-got-married/">भारतीय
क्रिकेटर के दिलों पर राज कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, रचायी शादी
क्रिकेटर के दिलों पर राज कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, रचायी शादी
रांची रेलवे स्टेशन का भी नामकरण करने का आग्रह किया
रतन तिर्की ने आगे कहा कि त्रिपुरा सरकार ने त्रिपुरा में एक रेलवे स्टेशन,एक पार्क और एक मार्ग का नामकरण भी परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम पर किया है. जो सराहनीय कदम है. हमने पिछले ही साल रांची रेलवे स्टेशन का नामकरण परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम से करने का आग्रह किया था. जिसपर प्रधानमंत्री कार्यालय, रेलवे मंत्रालय, रक्षा मंत्री और गृहमंत्री को संबंधित एक पत्र भी भेजा गया है.
वहीं रतन तिर्की ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी आग्रह किया, कि मेरे द्वारा परमवीर की अस्थि अवशेष लाये आठ साल हो गए हैं. साथ ही परमवीर अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का भी समाधिस्थल बनाने की मांग करते-करते चल बसीं. इसलिये अब भव्य समाधिस्थल जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें - दिल्ली-NCR">https://lagatar.in/strong-tremors-of-earthquake-in-delhi-ncr-earth-shook-in-uttar-pradesh-and-uttarakhand/">दिल्ली-NCR
में भूकंप के तेज झटके, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी हिली धरती
में भूकंप के तेज झटके, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी हिली धरती
[wpse_comments_template]

Leave a Comment