Search

 
 
 

केंद्र विकास के लिए दे रहा पैसे, राज्य सरकार के भ्रष्ट आचरण के कारण लोग सुविधाओं से महरूम : अर्जुन मुंडा

 
Ranchi : केंद्र सरकार झारखंड के गांव- गरीबों के लिए स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल और प्रधानमंत्री आवास के लिए पैसे दे रही है, लेकिन राज्य सरकार के भ्रष्ट आचरण के कारण ये सुविधाएं जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रही है. जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मांडर विधानसभा क्षेत्र की बकरौंदा पंचायत के पबीरा गांव में जन चौपाल को संबोधित करते हुए यह बात कही. बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने भाजपा के लिए वोट मांगे. वहीं बंधु तिर्की एवं कांग्रेस- जेएमएम पर जमकर हमले किये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/arj1.jpg"

alt="" width="1280" height="576" />

राज्य सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त

अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र में 6 जगहों पर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया. लापुंग के गटिया टोली में जन चौपाल को संबोधित करेत हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने जिन्हें अपना जनप्रतिनिधि बनाया, वह भ्रष्टाचार के मामले में अदालत से दोषी पाए गए. इस कारण फिर से चुनाव की नौबत आ गई. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है, विकास के कार्य ठप पड़े हैं. अब जनता ने अपने गांव की ईमानदार बेटी को चुनने का संकल्प ले लिया है. इसे भी पढ़ें –अग्निपथ">https://lagatar.in/%e0%a5%89ranchi-jharkhands-team-advances-to-the-pre-quarterfinals-of-the-under-18-boys-category-at-the-junior-national-rugby-championships/">अग्निपथ

योजना के विरोध में जेएमएम, कहा – सेना में संविदा पर नियुक्ति युवाओं के साथ धोखा

जनादेश का अपमान करने वालों को सबक सिखाना है

वहीं दोलैचा, देवगांव नवाटोली और बेड़ो में भी उन्होंने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार की चर्चा है. कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि यह उपचुनाव मांडर की जनता के जनादेश के अपमान के कारण हो रहा है. जनादेश का अपमान करने वालों को इस बार सबक सिखाना है. इससे पहले उन्होंने लोधमा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. साथ ही आम लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तुरंत इसके निष्पादन का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-extension-of-2-years-to-e-district-manager-cm-approved/">झारखंड

: ई-डिस्ट्रिस्ट मैनेजर को 2 साल का अवधि विस्तार, सीएम ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही