Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कामकाज को लेकर केन्द्र गंभीर, सरकारी योजनाएं आम आदमी तक पहुंचाने का टास्क, 77 मंत्रियों के आठ समूह बनाये गये

Advertisement
Advertisement
New delhi : देश की मौजूदा समस्याओं और कोरोना काल में बढ़ी महंगाई से निपटने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काफी गंभीर है. इसी उद्देश्य से  केंद्र सरकार के कामकाज में सुधार लाने के लिए 77 मंत्रियों को 8 समूहों में बांटा गया है. सूत्रों के मुताबिक ये फैसला कैबिनेट की बैठकों के बाद किया गया, जिसे चिंतन शिविर का नाम दिया गया था. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. ऐसे कुल 5 सत्र आयोजित किए गए . आखिरी बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू भी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-जाना">https://lagatar.in/had-to-go-to-mumbai-passengers-were-put-on-the-flight-to-bangalore-action-will-be-taken/">जाना

था मुंबई, यात्रियों को बिठा दिया बेंगलुरू की फ्लाइट में, कार्रवाई होगी

व्यक्तिगत दक्षता से और कामकाज को लेकर सत्र

पांच सत्रों में से पहला सत्र व्यक्तिगत दक्षता, दूसरा केंद्रीय क्रियान्वयन, तीसरा मंत्रालय का कामकाज और हितधारकों के साथ मिल कर काम करना, चौथा- पार्टी के साथ तालमेल और प्रभावी संवाद और पांचवां सत्र- संसदीय कामकाज को लेकर था. इसे भी पढ़ें-8">https://lagatar.in/nutrition-sakhi-on-the-path-of-agitation-for-8-months-honorarium/">8

माह का मानदेय के लिए आंदोलन की राह पर पोषण सखी

कुशलता को बढ़ाने पर ध्यान

जितने भी बैठक किये गये इस दौरान इस बैत पर ज्यादा ध्यान दिया गया कि किस तरह से केन्द्र सरकार की कुशलता को बढाया जाये और डिलीवरी सिस्टम को मजबूत किया जाये. मंत्रियों के 8 अलग अलग समूह बनाना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है. इसे भी पढ़ें-ईसीएल">https://lagatar.in/ecl-general-manager-inaugurated-the-community-building/">ईसीएल

महाप्रबंधक ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन

समूह समन्वयक बनाया गया

सभी समूह में करीब 9 से 10 मंत्री हैं. एक केंद्रीय मंत्री को समूह समन्वयक बनाया गया है. इसमें स्मृति ईरानी का ग्रुप सभी मंत्रालयों की जानकारी देगा.मनसुख मांडविया का ग्रुप कार्यालय निगरानी प्रणालियों पर फोकस करेगा. हरदीप पुरी लर्निंग ग्रुप का नेतृत्व करेंगे. अनुराग ठाकुर का समूह दूसरों के काम की समीक्षा करेगा. पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रल्हाद जोशी के नेतृत्व में अन्य समूह बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें-आदिवासी">https://lagatar.in/dhartiaba-birsa-munda-is-synonymous-with-tribal-political-socialism/">आदिवासी

राजनीतिक समाजिकता के पर्याय हैं धरतीआबा बिरसा मुंडा

हर समूह को दिये गये हैं कार्य

हर मंत्री के कार्यालय में एक पोर्टल विकसित करना जो केंद्र की प्रमुख योजनाओं और नीतियों के प्रदर्शन पर अपडेट देगा. संबंधित मंत्रियों के किए गए निर्णयों की निगरानी के लिए एक डैशबोर्ड होगा. बैठकें निर्धारित करने और पत्राचार का प्रबंधन करने के लिए एक प्रणाली एक प्रणाली रहेगी. मंत्रियों को सभी जिलों, राज्यों और मंत्रालयों के प्रोफाइल बनाने का टास्क दिया गया है. एक समूह के पास कम से कम तीन यंग प्रोफेशनल्स की एक टीम बनाने के लिए मैकेनिज्म स्थापित करने का जिम्मा. इन यंग प्रोफेशनल्स की रिसर्च, कम्युनिकेशन और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर कमांड होनी चाहिए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही