Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र का राज्यों को निर्देश, जिन जिलों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से अधिक, वहां कड़े प्रतिबंध लगायें

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : . केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर शनिवार को राज्यों के साथ समीक्षा बैठक की. खबर है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से उन सभी जिलों में सख्त प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है, जहां वर्तमान में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से अधिक है.  कहा कि राज्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन जिलों में लोगों की भीड़ को रोकने के लिए प्रभावी उपाय किये जाये. बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद केंद्र सरकार सतर्कता बरत रही है. सरकार लगातार राज्यों को कड़े निर्देश दे रही है, ताकि संभावित तीसरी लहर रोकी जा सके.

पॉजिटिविटी रेट क्या है ?

पॉजिटिविटी रेट कोरोना की कुल जांचों में पॉजिटिव पाये जाने वाले सैंपल्स की दर होती है. ज्यादा पॉजिटिविटी रेट का मतलब है कि इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. केंद्र सरकार ने दस उन राज्यों के साथ मिलकर रिव्यू मीटिंग की जहां पर कोरोना की पॉजिटिविटी रेट या तो काफी ज्यादा थी या फिर दर लगातार बढ़ रही थी. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि सभी जिलों ने हाल के दिनों में 10 फीसदी से अधिक की पॉजिटिविटी रेट की जानकारी दी है, ऐसे में इस पर विचार करने की जरूरत है कि इन जिलों में सख्त प्रतिबंध लगाये जाने चाहिए.

10 राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं

राजेश भूषण ने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों की आवाजाही, भीड़ बढ़ने और लोगों के आपस में मिलने से रोकने पर काम किया जाये.. ढिलाई होने से इन जिलों में स्थिति बिगड़ सकती है. जिन 10 राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, वे केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर हैं. इन्हीं राज्यों को लेकर केंद्र सरकार और राज्यों में बैठक हुई.

राज्यों को सुझाव, कोरोना जांच का जायरा बढ़ायें

खबर है कि केंद्र ने राज्यों को महत्वपूर्ण जिलों में कोविड -19 की टेस्टिंग और टीकाकरण में तेजी लाने की भी सलाह दी है. केंद्र ने कहा कि कमजोर आबादी को कोविड -19 टीकों की दूसरी खुराक देने में प्राथमिकता दी जानी चाहिए. मंत्रालय ने कहा कि 80 फीसदी से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में हैं. सचिव भूषण ने कहा, ``इन मामलों पर प्रभावी ढंग से और सख्ती से निगरानी रखने की आवश्यकता है ताकि वे अपने पड़ोस, समुदाय, गांव, मोहल्ला, वार्ड आदि में आपस में न मिलें और संक्रमण न फैले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही