Saurav Singh Ranchi : झारखंड पुलिस को माओवादी नेटवर्क खत्म करने के लिए जिलावार कार्य योजना तैयार करने को कहा गया है. साथ ही जिलावार कार्य योजना की रूपरेखा तैयार करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं. केंद्रीय एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि सीपीआई-माओवादी से प्रभावित राज्यों के संबंध में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, राज्य पुलिस को वहां के मौजूदा माओवादी नेटवर्क को खत्म करने के लिए विस्तृत जिलावार कार्य योजना तैयार करनी है.
केंद्रीय एजेंसी का झारखंड पुलिस को पत्र- जिलावार कार्ययोजना तैयार कर खत्म करें माओवादी नेटवर्क
Last Updated: Dec 07, 2024 12:00 AM (IST)