Search

आदिवासियों को पहचान नहीं देना चाहती केंद्र की भाजपा सरकार : दीपिका

Ranchi : कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार आदिवासियों को पहचान नहीं देना चाहती है. महागठबंधन की सरकार ने आदिवासियों को उनका अधिकार देने का प्रयास किया, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार लगातार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जो किसी से छिपी नहीं है. विधायक ने कहा कि भाजपा की झारखंड से राजनीतिक पकड़ अब ढीली पड़ चुकी है. जिन मुद्दों के बल पर राज्यवासियों को बरगला कर भाजपा करीब 20 साल तक सत्ता में काबिज रही, उन मुद्दों को हमारी सरकार ने मात्र तीन वर्ष में पूरा कर दिया. ऐसे में अब किन मुद्दों को लेकर भाजपा लोगों के समक्ष जाए, वह इस उहापोह में है. यही वजह है कि यहां के आदिवासियों, मूलवासियों, वंचितों के अधिकार के निर्णयों को भाजपा गलत बता रही है. इसे भी पढ़ें – ललित">https://lagatar.in/the-queen-who-patronized-lalit-modi-is-teaching-the-lesson-of-corruption-in-the-heroic-land-of-santhal-supriyo/">ललित

मोदी को संरक्षण देने वाली महारानी संथाल की वीर भूमि में भ्रष्टाचार का पाठ पढ़ा रही : सुप्रियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp