Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यू ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट हुआ रिम्स का सेंट्रल इमरजेंसी, मरीजों को मिलेगा अत्‍याधुनिक सुविधाओं का लाभ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : करीब 3 साल के बाद रिम्स के न्यू ट्रॉमा सेंटर में सेंट्रल इमरजेंसी को शिफ्ट कर दिया गया है. सोमवार से 36 बेड के साथ मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया. गौरतलब है कि रिम्स के पुराने बिल्डिंग में सेंट्रल इमरजेंसी का संचालन किया जा रहा था. यहां 20 से 24 बेड की व्यवस्था ही थी, जो काफी कम है. इस वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था. कई बार मरीजों का इलाज स्ट्रेचर पर किया जाता था. ऐसे में NTC में सेंट्रल इमरजेंसी की शुरुआत हो जाने से मरीजों को राहत मिली है. इसे भी पढ़ें : हिंसा">https://lagatar.in/violence-case-ranchi-police-raided-42-houses-simultaneously-picked-up-29-suspects/">हिंसा

मामला: रांची पुलिस ने एक साथ 42 घरों में मारा छापा, 29 संदिग्धों को उठाया

तीन जोन में बंटा हुआ है न्यू ट्रामा सेंटर का ग्राउंड फ्लोर

न्यू ट्रॉमा सेंटर तीन जोन में बंटा हुआ है. इसमें ग्रीन, येलो और रेड जोन बनाए गए हैं. मरीज की गंभीरता के अनुसार उन्हें संबंधित जोन में भर्ती किया जाएगा. साथ ही रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी न्यू ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को मिलेगी. उन्हें जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

सेंट्रलाइज व्यवस्था के तहत होगा इलाज

डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि नया ट्रॉमा सेंटर एक सेंट्रलाइज व्यवस्था है. मरीजों को सभी सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेगी. पुरानी व्यवस्था में 24 बेड थे, लेकिन न्यू ट्रॉमा सेंटर में बेड की अधिकतम संख्या 40 तक हो जाएगी. जहां गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-governor-summons-dgp-adg-dc-and-ssp/">रांची

हिंसा: राज्यपाल ने DGP,ADG, DC और SSP को किया तलब

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही