- PMAY (U) के तहत केंद्र से मिले 433.74 करोड़ रुपये नहीं हुए खर्च
- राज्य सरकार ने 153.61 करोड़ का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी नहीं दिया है
- 215241 स्वीकृत आवासों में से सिर्फ 100993 आवास हुए हैं पूरे
- झारखंड में 53% आवास अधूरे, फिर भी केंद्र ने दी 5618 नये आवास की मंजूरी
29 निकायों के लिए 5618 आवास स्वीकृत
झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत 215241 आवास में से अबतक सिर्फ 100993 (53 फीसदी) आवास ही बने हैं. इनमें से 99382 घरों में लाभुक शिफ्ट कर चुके हैं. बाकी के मकान निर्माण के विभिन्न स्टेज पर हैं. इस बीच केंद्र सरकार ने झारखंड के 29 नगर निकायों के लिए 5618 नये आवास की स्वीकृति दी है. सबसे अधिक आवास 965 आवास हजारीबाग नगर निगम और सबसे कम 3 आवास जुगसलाई नगर निगम के लिए स्वीकृत हुए हैं. स्वीकृत सभी आवास बीएलसी कंपोनेंट के हैं. आवास निर्माण में केंद्र सरकार 8427 करोड़ रुपये और राज्य सरकार 4213 रुपये देगी.केंद्र ने कहा- झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति धीमी
किस निकाय के लिए कितने नये आवास स्वीकृत नगर निकाय स्वीकृत आवास आदित्यपुर 98 बड़हरवा 33 बासुकीनाथ 6 बुंडू 42 चाईबासा 40 चक्रधरपुर 116 चतरा 192 धनबाद 422 डोमचांच 27 दुमका 116 गढ़वा 332 हजारीबाग 965 हुसैनाबाद 589 झुमरी तिलैया 180 जुगसलाई 3 कपाली 5 खूंटी 571 कोडरमा 13 लातेहार 260 लोहरदगा 105 मझिआंव 49 मानगो 42 मेदिनीनगर 575 मिहिजाम 168 फुसरो 9 राजमहल 57 साहिबगंज 304 सरायकेला 16 सिमडेगा 283सोमवार को डीएमए की सभी नगर निकायों के अफसरों के साथ बैठक
केंद्र सरकार से मिले निर्देश के बाद झारखंड नगर विकास विभाग के अधिकारी रेस हो गये हैं. नगर विकास सचिव ने 11 अप्रैल को सभी नगर निकायों के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों को कंप्लीट करवाने का निर्देश दिया है. वहीं नगरीय प्रशासन निदेशालय सोमवार को सभी निकायों में आवास योजना की समीक्षा करेगा और निकायों को अधिकारियों को युद्ध स्तर पर आवास कंप्लीट करने का निर्देश देगा.झारखंड में PMAY (U) की स्थिति
बीएलसी घटक के तहत झारखंड में 182540 आवास स्वीकृत हुए हैं. इसमें 99102 आवास कंप्लीट हो चुके हैं. 10712 मकानों का काम अबतक शुरू नहीं हुआ है, जबकि 99102 लाभुकों का कब्जा आवास पर दिलवा दिया गया है. एएचपी घटक के तहत 32701 आवास स्वीकृत हुए थे. इनमें से सिर्फ 1891 कंप्लीट हुए हैं. 19019 मकानों का काम चल रहा है, जबकि अभी 13682 का काम शुरू नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/ed-raid-at-csp-director-bharat-prasads-residence-in-meru-hazaribagh-many-important-documents-seized/">हजारीबागके मेरु में CSP संचालक भरत प्रसाद के आवास पर इडी रेड, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त [wpse_comments_template]

Leave a Comment