Search

 
 
 

केंद्र सरकार ने झारखंड से मांगे सीनियर IPS के नाम, SPG में होगी पोस्टिंग

केंद्र सरकार ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में डीआईजी स्तर के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड सहित सभी राज्यों को पत्र भेजकर योग्य और इच्छुक आईपीएस अधिकारियों के नाम मांगे हैं.
 

 Ranchi :   केंद्र सरकार ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में डीआईजी स्तर के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड सहित सभी राज्यों को पत्र भेजकर योग्य और इच्छुक आईपीएस अधिकारियों के नाम मांगे हैं.

 

मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि SPG एक पूर्णत: प्रतिनियुक्ति आधारित संगठन है, जहां अधिकारियों की तैनाती तय अवधि के लिए की जाती है. इसके लिए वही अधिकारी पात्र होंगे, जिन्होंने अपनी सेवा के कम से कम 14 वर्ष पूरे कर लिए हैं.

 

राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि पत्र जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर पात्र अधिकारियों के नाम केंद्र को भेजें. साथ ही नामांकन के साथ संबंधित अधिकारियों की विजिलेंस स्टेटस की जानकारी देना भी अनिवार्य किया गया है.

 

इस पहल को VVIP सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही