Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी का गलत उपयोग कर सीएम हेमंत सोरेन को बदनाम करने की साजिश रच रही केंद्र सरकार : जेएमएम

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में केंद्र सरकार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार को देर शाम सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया. सभी जिला अध्यक्षों ने केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाया कि आज ईडी का सहारा लेकर केंद्र सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बेवजह परेशान कर रही है. राजधानी में यह विरोध प्रदर्शन जिलाध्यक्ष मुशताक आलम के नेतृत्व में निकाला गया. इसी तरह गिरिडीह, दुमका, धनबाद में भी विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया.

अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन किया

रांची में झामुमो कार्यकर्ता सबसे पहले शहीद चौक स्थित जिला स्कूल में जमा हुए. उसके बाद जुलूस की शक्ल में अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर पुतला दहन किया. मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुशताक आलम ने कहा कि भाजपा एवं केंद्र सरकार अपनी मंशा बदले, वरना अगले 25 वर्ष तक राज्य एवं केंद्र में सता से वंचित हो जाएगी.

संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग का आरोप

बता दें कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के सीए ने यह आरोप लगाया था कि उन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लेने का दबाव डाला जा रहा है. इसके बाद जेएमएम पूरी तरह से प्रदेश बीजेपी और केंद्र पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग का आरोप लगा रहा है. इसे भी पढ़ें – विधानसभा">https://lagatar.in/cpa-meeting-in-the-assembly-the-speaker-will-represent-jharkhand-in-the-conference-to-be-held-in-canada/">विधानसभा

में CPA की बैठक, कनाडा में होने वाले सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे स्पीकर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही