- आपके पास बहुमत है, एक प्रस्ताव लाकर घोषित कर दें, जब तक सृष्टि रहेगी केंद्र से राज्य तक केवल भाजपा की सरकार रहेगी
- आखिर ईडी की ब्रीफिंग कौन कर रहा है, मीडिया में पूछताछ और जांच की खबरें कैसे प्रसारित तो रही हैं
- अब अति हो गया है, संघीय ढांचा खत्म करने पर भाजपा उतारू
मनरेगा से शुरू हुई कार्रवाई, अब कर्मचारी-चपरासी तक पहुंच गयी है
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा मनरेगा से शुरू हुई कार्रवाई अब चपरासी-कर्मचारी तक पहुंच गयी है. एक सरकारी कर्मचारी के यहां ईडी की टीम बिना कोई नोटिस- समन के रात को पहुंच जाती है. ईडी को यह बताना चाहिए कि मामला कहां से शुरू हुआ. अब तक क्या हुआ. कितने पर जांच पूरी हुई, कितने पर चार्जशीट फ्रेम हुआ. जांच एजेंसियां काम करने वाली सरकार का ईमेज खराब करने का काम नहीं करे.मीडिया को ब्रीफिंग कौन कर रहा है, यह सबसे बड़ा सवाल
झामुमो नेता ने कहा कि ईडी के किसी भी कार्रवाई, पूछताछ एवं जांच की खबर मीडिया तक कैसे पहुंच रही है. उन्हें कौन ब्रीफिंग कर रहा है. प्रिंट मीडिया में एक जैसी खबरें होती है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक व वेव मीडिया में अलग-अगल तरह की खबरें प्रचारित- प्रसारित हो रही हैं. इसको लेकर खुद ईडी एवं अन्य जांच एजेंसियों को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए बहुत घातक है. इसको लेकर भी कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए.अति हो गया है, बर्दाश्त से बाहर है
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र में आपकी बहुमत की सरकार है. आपके पास पावर है. अगर आप गैर भाजपाई सरकार को कहीं नहीं देखना चाहते हैं, तो एक प्रस्ताव लाकर घोषित कर दें कि जब तक यह सृष्टि रहेगी, केंद्र से लेकर राज्यों तक केवल और केवल भाजपा की सरकार रहेगी. सारी समस्या ही खत्म हो जाएगी. यह तो अजीब स्थिति बन गयी है. केंद्र सरकार पूरे संघीय ढांचा को समाप्त करने पर तुली है. अब अति हो गया है. बर्दाश्त से बाहर है.भाजपा के काले कारनामे बताना शुरू करें, तो आपके कान फट जाएंगे
मंत्री बन्ना गुप्ता मामले पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस मामले में सरकार या मेरी पार्टी कांग्रेस के कदम का इंतजार कर रही है. क्योंकि मामला अभी जांच के क्रम में हैं. उन्होंने कहा कि अगर हमलोग भाजपा सांसद की तरह एकदम नीचे गिर जाएं और भाजपा के काले कारनामे बताना शुरू कर दें, तो आपके कान फट जाएंगे. हमलोग की राजनीतिक व वैचारिक लड़ाई हो सकती है. हमलोग भाजपा वालों की तरह इतना नीचे गिर कर राजनीति नहीं करना चाहते हैं. इसे भी पढ़ें – PMAY">https://lagatar.in/pmay-u-beneficiaries-will-have-to-complete-housing-in-240-days-agreement-from-may-1/">PMAY(U) : लाभुकों को 240 दिन में कंप्लीट करना होगा आवास, 1 मई से एकरारनामा [wpse_comments_template]

Leave a Comment