Search

 
 
 

केंद्र सरकार का राज्यों को निर्देश, सुबह नौ बजे के बाद फहराएं तिरंगा

 
Kaushal Anand Ranchi: केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को पत्र भेजकर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन संबंधी दिशा निर्देश दिए हैं. पत्र में कहा गया है कि राज्य की राजधानियों/जिला मुख्यालयों/उपमंडल/प्रखंड/ग्राम पंचायत/गांवों आदि में स्वतंत्रता दिवस समारोह/राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आयोजन प्रातः 09:00 बजे के बाद शुरू किया जाना चाहिए.स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन संबंधी कार्यक्रम भी दिया गया है. इसमें कहा गया है कि राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, राष्ट्रगान, राज्य पुलिस/अर्धसैनिक बलों/होमगार्ड/एनसीसी/स्काउट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की प्रस्तुति की जाए. इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा जनता को संबोधन और उसके बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया जाए.इसके अलावा जिले से लेकर पंचायत स्तर तक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा भी बताई गई है.साथ ही प्रमुख स्थानों पर स्वच्छ भारत अभियान और पौधरोपण अभियान चलाने को भी कहा गया है.पत्र में कहा गया है कि राज्यपाल/उपराज्यपाल निवास में बैंड पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है. उसे देशभक्ति के गीत बजाने चाहिए, न कि केवल फिल्मी गाने. स्कूली बैंडों के बीच एक प्रतियोगिता शुरू करने का सुझाव भी दिया गया है. इसके विजेताओं को राजभवन में एट होम समारोह के दौरान राज्यपाल निवास में प्रदर्शन करने का मौका मिले. यदि राज्य द्वारा कोई श्रेष्ठ नवान्वेषण किया गया है तो उसे एट होम समारोह के दौरान प्रदर्शित किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें-परंपराओं">https://lagatar.in/adivasis-should-enrich-traditions-and-adopt-modernity-president/">परंपराओं

को समृद्ध कर आधुनिकता को अपनाएं आदिवासी : राष्ट्रपति 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही