Search

 
 
 

महंगाई पर अंकुश लगाने पर पूरी तरह विफल रही है केंद्र सरकारः सीएम

 
Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि केंद्र सरकार लगातार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. आवश्यक वस्तुओं, दवाइयों से लेकर रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. इस स्थिति में आम नागरिक की स्थिति दिन-प्रतिदिन मुश्किल होती जा रही है. इसे भी पढ़ें -अगर">https://lagatar.in/if-hemant-soren-is-ashamed-then-remove-minister-irfan-ansari-shivraj/">अगर

हेमंत सोरेन को शर्म है, तो मंत्री इरफान अंसारी को हटाएं: शिवराज

मईयां सम्मान योजना को रोकने के लिए कोर्ट पहुंच गई

झारखंड सरकार ने जब मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से आम परिवारों को राहत देने का प्रयास किया, तो केंद्र सरकार तुरंत इसे रोकने के लिए न्यायालय पहुंच गई. यही सरकार उद्योगपतियों को अरबों-खरबों रुपये की सब्सिडी देते समय मौन साध लेती है, परंतु जनकल्याण की बात आते ही विरोध में खड़ी हो जाती है. झारखंड में ये जन-विरोधी नीतियों का क्रियान्वयन करना चाहते हैं.

सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की जरूरत

सीएम ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करें, न कि उसे कमजोर. गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को और अधिक सशक्त किया जाए. यह समय है जनहित की नीतियों को प्राथमिकता देने का, न कि उन्हें कमजोर करने का. उन्होंने कहा कि दिसंबर की 10 तारीख़ से हर माह झारखंड बहनों को 2500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी.

सीएम ने गिनाई केंद्र की नाकामियां

• ये पहले भी 11 लाख राशन कार्ड कैंसिल कर चुके हैं. • ये पहले भी 13000 स्कूल बंद कर चुके हैं. • ये झारखंड में भी 3 लाख बुजुर्गों के पेंशन रद्द कर चुके हैं. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/the-government-deprived-women-of-their-rights/">हेमंत

सरकार ने महिलाओं को अधिकारों से वंचित रखाः प्रकाश राम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही