Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोजगार से बेदखल कर युवाओं को हिंसक बना रही केंद्र सरकार : विनोद सिंह

Advertisement
Advertisement
बरकट्ठा प्रखंड कार्यालय मैदान में युवा जोहार महा सम्मेलन संपन्न Barkatha: बरकट्ठा प्रखंड मैदान में आयोजित युवा जोहार महा सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए. सम्मेलन की शुरूआत किसान आन्दोलन में शहीद हुए किसानों को श्रृद्धांजलि देकर हुईं. युवा जोहार महासम्मेलन को संबोधित करते हुए माले विधायक विनोद सिंह ने जमकर केंद्र की मोदी सरकार पर बरसे. उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार ने युवाओं को ही सबसे ज्यादा छलने का काम किया है. नया रोजगार तो छोड़िए सभी नियुक्तियों को ठेकेदारी में तब्दील कर रोजगार पर ही ताला लगा दिया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना राज्य में बन्द है. मिड डे मील, जल सहिया स्वास्थ्य सहिया, पोषण सखी योजना में वादाखिलाफी की गई है. अब केंद्र सरकार के मातहत सरकारी उपक्रमों में स्थानीय को 75 प्रतिशत रोजगार देने का नियम लागू नहीं होगा. विधायक ने कहा कि बालू हो या ढीबरा अब केंद्र की अनुमति से उठाव करना होगा. दस बार कोडरमा से भाजपा को जिताने वाले ढिबरा मजदूरों पर केन्द्र ने नया नियम थोप कर जीना मुश्किल कर दिया है. मजदूरो के शव गांव तक वापस लौटे तो इसके लिए केंद्र उन प्रवासी मजदूरों के लिए कोई कानून नहीं बनाया. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/10-officers-of-bihar-administrative-service-transferred-see-complete-list-here/">बिहार

प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

जांच हुई तो बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेता जायेंगे जेल : विनोद सिंह

माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि आयुष्मान कार्ड देश में लागू नहीं होता है. एनएच और जीटी रोड से टोल टैक्स की उगाही की जाती है. लेकिन कंपनियों की लापरवाही से सड़क दुर्घटना में मौत के लिए कंपनियों को दंडित नहीं किया जाता है. जेपीएससी, मनरेगा घोटाला की जांच भाजपा सीबीआई और ईडी से नहीं कराती है. जांच हुई तो बाबूलाल मरांडी समेत कई भाजपा नेता जेल जाएंगे. भाजपा को भ्रष्टाचार से विरोध नहीं है. बल्कि भाजपा का कमल भ्रष्टाचार की कीचड़ में ही खिलता है. कंपनियों से सबसे ज्यादा चंदा भाजपा को ही मिला है. 10 वर्षो में धनबाद-कोडरमा से मुंबई और दक्षिण भारत के लिए कोई ट्रेन की शुरूआत नहीं हुई है. ओबीसी के आरक्षण में राज्यपाल ही अडंगा पैदा कर रहे हैं. लाल झंडे का एक भी प्रतिनिधि जीतकर लोकसभा में गया तो झारखंड की सड़को की आवाज़ लोकसभा में उठेगी

लोकतंत्र को बचाना युवाओं का पहला काम : राजकुमार यादव

वहीं पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि देश में अच्छे दिन का माहौल कतई नहीं है. देश के युवाओं, छात्रों को दंगाई बनाया जा रहा है. आज देश और देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना छात्र युवाओं का पहला काम है. किसानों का आंदोलन देश के हर आवाम की लडाई है. वहीं महिला नेत्री जयंती चौधरी ने कहा कि युवाओं को पढ़ने के साथ साथ राजनीति भी करना चाहिए क्योंकि छात्र युवाओँ की राजनीति से हर तानाशाह सरकार डरती है. युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाली केन्द्र सरकार के दस साल का हिसाब देश के युवाओं को करना होगा. सम्मेलन को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि इस वतन से वफादारी का हमारा लंबा इतिहास रहा है. देश के तानाशाह ने हसीन सपने दिखाए थे कि हवाई चप्पल वाले भी हवाई जहाज की सवारी करेगें, हर साल दो करोड़ युवाओँ को रोजगार मिलेगी पर ये सपने आज भी पूरे नहीं हुए. आज देश मे बेरोजगारी का आलम ऐसा है कि युद्ध की हालत में भी देश के युवा काम के लिए इजराइल जानें को मजबूर है. हिंसा और नफरत का माहौल के खिलाफ़ 28 फ़रवरी को दिल्ली में यंग इंडिया का कार्यक्रम में देश के युवा केंद्र सरकार से जवाब तलब करेंगे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-when-lover-stopped-talking-girlfriend-cut-the-vein-of-her-hand/">जमशेदपुर

: प्रेमी ने बात करना बंद किया तो प्रेमिका ने काट ली हाथ की नस

युवाओं को विष परोसा गया : नीरज कुमाहर

नौजवान सभा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि इस दौर को भाजपा अमृत काल कह रही पर देश के युवाओं को अमृत के बजाए अबतक विष ही परोसा गया है. देश की गद्दी पर भाजपा सरकार को नैतिक तौर पर बैठने का आधिकार नहीं हैं. युवाओं रोज़गार लेने के बजाय रोजगार देने वाला बनाने की बात कहने वाले मोदी सरकार ने देश के युवा सड़को पर ला दिया है. सभा की अध्यक्षता संदीप कुमार जायसवाल ने किया जबकि संचालन सोनू पांडेय ने किया. युवा जोहार सममेलन को भुवनेश्वर केवट, अविनाश कुमार, दिव्या भगत, शेर मोहम्मद, शिव कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी, कुलदीप राय, जयबीर हांसदा, सोमनाथ चटर्जी ने संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही