Search

 
 
 

झारखंड के हज यात्रियों को केंद्र सरकार नहीं दे रही सुविधा- अंजुमन इस्लामिया

 
Ranchi: झारखंड से इस साल 2800 हज यात्री पाक सफर पर जाएंगे. इसकी जानकारी अंजुमन इस्लामिया की ओर से दी गई. साथ ही अंजुमन ने केंद्र सरकार पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया. अंजुमन ने कहा कि पहले झारखंड के यात्रियों के लिए इंबार्केशन प्वाइंट रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट था. लेकिन अब इसे बदलकर कोलकाता कर दिया गया है. इससे झारखंड के हज यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसे पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-clap-does-not-ring-with-one-hand-grand-alliance-should-follow-religion-geeta-koda/">चाईबासा

: ताली एक हाथ से नहीं बजती, महागठबंधन धर्म का पालन हो : गीता कोड़ा
अंजुमन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि झारखंड के हज यात्रियों के लिए रांची से फ्लाइट की व्यवस्था की जाए. अगर केंद्र ऐसा नहीं कर पाता तो राज्य सरकार रांची से कोलकाता के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की व्यवस्था कर दे और उसका खर्च सरकार उठाए. मौके पर हाजी मुख्तार, डॉ तारिक अहमद, शौकत सचिव शाहिद, मो. नजीब, मो. नकीब, शाहिद अख्तर तुक्लु, मो. लतीफ, मो. वसीम, रमजान कुरैशी, शाहीन अहमद समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- सदर">https://lagatar.in/total-knee-replacement-surgery-successful-for-the-first-time-in-sadar-hospital-ranchi/">सदर

अस्पताल रांची में पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट की सफल सर्जरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही